Kabir Bedi का खुलासा शादीशुदा होने के बाद भी कैसे पड़ गए थे परवीन बॉबी के प्यार में, पत्नी से ऐसे किया था रिश्ता खत्म

HomeCinema

Kabir Bedi का खुलासा शादीशुदा होने के बाद भी कैसे पड़ गए थे परवीन बॉबी के प्यार में, पत्नी से ऐसे किया था रिश्ता खत्म

कबीर बेदी की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में होती है। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। फिल्मों के अलावा कबीर बेदी अपनी निजी जिंदगी क

अक्षय खन्ना को हरदम रहेगा इन सीरीज को ठुकराने का पछतावा, अगले महीने होगा डेब्यू
सुशांत सिंह राजपूत के डॉक्टर का खुलासा:अंकिता लोखंडे से था प्यार, रिया से हुआ झगड़ा, अजीब हरकत
Unique:”फिल्मों से ज्यादा म्यूजिक इंडस्ट्री का माहौल खतरनाक, नहीं मिलता सम्मान” – मोनाली ठाकुर Unique singer monali thakur on nepotism in music trade and mafiagang

कबीर बेदी की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में होती है। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। फिल्मों के अलावा कबीर बेदी अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। वह अपनी शादीशुदा जिंदगी के साथ लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रह चुके हैं। कबीर बेदी और बॉलीवुड की दिग्गज दिवगंत अभिनेत्री परवीन बॉबी की प्रेम कहानी कभी किसी से नहीं छुपी है।

इन दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। अब कबीर बेदी ने परवीन बॉबी और पत्नी प्रोतिमा गुप्ता के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल कबीर बेदी ने हाल ही में अपनी बायोग्राफी ‘स्टोरीज आई मस्ट टेल: द इमोशनल लाइफ ऑफ द एक्टर’ (Stories I Must Tell) को लॉन्च किया है। इस किताब में अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर के अलावा निजी जिंदगी के बारे में ढेर सारे खुलासे किए, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

कबीर बेदी ने किताब में परवीन बॉबी के साथ अपने रिश्ते को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। अभिनेता ने खुलासा किया है कि उनके लिए पत्नी प्रोतिमा गुप्ता के साथ ओपन मैरिज में रहना शुरू में बहुत अच्छा था लेकिन बाद में इससे उन्हें अधिक परेशानी होने लगी थी। बेदी ने कहा कि इससे उनके बीच नजदीकियों में कमी आई। उनके अनुसार, उन्हें वह प्यार महसूस नहीं हुआ जो वह चाहते थे। कबीर ने कहा कि वह अकेला और खाली महसूस करने लगे थे। परवीन बाबी उनकी जिंदगी में ऐसी शख्स थीं जिसने कबीर बेदी के अकेलेपन के शून्य को भर दिया था।