जब पैसों की वजह से Kareena Kapoor और करण जौहर में हुई थी लड़ाई, 9 महीने तक दोनों ने नहीं की कोई बात

HomeCinema

जब पैसों की वजह से Kareena Kapoor और करण जौहर में हुई थी लड़ाई, 9 महीने तक दोनों ने नहीं की कोई बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने लुक और बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. करीना अभी आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं. इसके साथ

Harman Baweja की इस एक गलती से टूटा था Priyanka Chopra का दिल, एक्टर ने खुद किया था खुलासा
द ताशकंद फाइल्स विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में निर्मित यह फिल्म भारत
टी-सीरीज और लहरी को मिले ‘RRR’ के म्यूजिक राइट्स, भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी डील

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने लुक और बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. करीना अभी आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं. इसके साथ करीना फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो दोस्ती निभाने के लिए भी जानी जाती हैं, लेकिन एक बार उनकी करण जौहर से लड़ाई हो गई थी जिसके बाद दोनों ने 9 महीने तक बात नहीं की थी.

करीना और करण दोनों फिल्म तख्त में नजर आएंगे. हालांकि कोरोना वायरस के चलते फिल्म की शूटिंग लटक गई है. करण ने अपनी आत्मकथा, The Unsuitable Boy में एक किस्सा लिखा है, ‘मेरी करीना से पहली परेशानी थी कि उन्होंने फिल्म करने के लिए पैसे बहुत ज्यादा मांग लिए थे और उस समय हम मुश्किल दौर में थे. मुझे दोस्ती करोगे! बस रिलीज ही हुई थी. आदित्य चोपड़ा के असिस्टेंट ने ये एक बड़ी फ्लॉप फिल्म बनाई थी.

करण जौहर ने आगे बताया कि कैसे उन्होंने करीना के बदले प्रीति जिंटा को साइन कर लिया था, ‘मैं बहुत परेशान था. मैंने अपने पिता को बताया, ‘ये नेगोशिएशन छोड़ना दो.’ मैंने करीना को फोन किया. उन्होंने मेरी कॉल नहीं उठाई और मैंने कहा कि हम उसे नहीं ले रहे हैं. तो ऐसे हमने करीना के बदले प्रीति जिंटा को साइन कर लिया था. करीना और मैंने करीब एक साल तक आपस में बात नहीं की. वह बच्ची थी. वह मुझसे करीब 10 साल छोटी है.’