Jasmin Bhasin की शक्ल तक देखना नहीं चाहते Abhinav Shukla, Bigg Boss 14 कंटेस्टेंट ने किया चौंकाने वाला खुलासा

HomeTelevision

Jasmin Bhasin की शक्ल तक देखना नहीं चाहते Abhinav Shukla, Bigg Boss 14 कंटेस्टेंट ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Bigg Boss 14 star Abhinav Shukla wishes not to meet Jasmin Bhasin ever in his life: बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) खत्म हो चुका है और घर के सभी सदस्य अब बा

रोडीज़ फेम साकिब खान ने Showbiz को कहा अलव‍िदा, कहा- खुद को अल्‍लाह को सौंप रहा हूं
अनुराधा पौडवाल ने बताई धक धक करने लगा गाने के ‘आउच’ की कहानी,
Khatron Ke Khiladi 11 Contestants Final List Out: रोहित शेट्टी के इशारे पर नाचेंगे ये 12 कलाकार, केपटाउन में होगी शूटिंग

Bigg Boss 14 star Abhinav Shukla wishes not to meet Jasmin Bhasin ever in his life: बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) खत्म हो चुका है और घर के सभी सदस्य अब बाहरी दुनिया में पूरी तरह घुलमिल चुके हैं। इस बीच इस टीवी शो के कंटेस्टेंट्स लगातार अपने इंटरव्यूज के जरिए इस शो को लेकर अपने अनुभवों पर बात कर रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने घर के अंदर अपनी जर्नी को लेकर कई बातें की। इस दौरान अभिनव शुक्ला ने घर में अपनी दोस्त रहीं जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) को लेकर भी बात की। अभिनव शुक्ला ने चौंकाने वाली बात बोलते हुए साफ किया कि वो जिंदगी में कभी जैस्मिन भसीन से मुलाकात या दोस्ती नहीं रख पाएंगे।

इस बारे में एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट् की मानें तो अभिनव शुक्ला ने साफ कहा है कि वो जैस्मिन भसीन के साथ कभी संपर्क में नहीं रहना चाहेंगे। अभिनव शुक्ला और जैस्मिन भसीन बिग बॉस के घर में एक अच्छे दोस्त के तौर पर जाने जाते थे। मगर इस रियल्टी शो के दौरान अभिनव शुक्ला की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक की जैस्मिन भसीन के साथ दोस्ती में दरार आ गई। जिसका असर अभिनव शुक्ला और जैस्मिन भसीन पर भी दिखा और बाद में इन दोनों की दोस्ती भी खत्म हो गई।