Indian Idol 12: सोना महापात्रा ने अनु मलिक को बताया ‘दरिंदा’, मेकर्स पर भी उठाए सवाल

HomeTelevision

Indian Idol 12: सोना महापात्रा ने अनु मलिक को बताया ‘दरिंदा’, मेकर्स पर भी उठाए सवाल

#Metoo मूवमेंट के दौरान सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे थे. इसके बाद अनु मलिक को शो से बाहर जाना पड़ा था. अब शो

कपिल शर्मा शो का हिस्सा बन सकते हैं आप, कॉमेडी किंग दे रहे सुनहरा मौका
Anupamaa और Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin समेत इन 9 टीवी शोज में हैं 2-2 विलेन,
Imlie Spoiler Alert: दूसरी शादी नहीं करेगी मालिनी, अतीत का सच जानकर इमली और आदित्य को लगेगा झटका

#Metoo मूवमेंट के दौरान सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे थे. इसके बाद अनु मलिक को शो से बाहर जाना पड़ा था. अब शो पर दोबारा वापसी पर सोना महापात्रा ने सवाल उठाए हैं.

सोना ने अनु मलिक की शो में वापसी को लेकर मेकर्स पर भी जुबानी हमला किया है. सोना ने अनु मलिकाको ‘वहशी दरिंदा’ तक कह दिया है. अपने ट्वीट में सोना ने एक्ट्रेस रेखा की तारीफ भी की है जबकि शो को एकदम बेकार शो बताया है.

सोना ने ट्वीट किया, ‘सोशल मीडिया पर एक दुखद संगीत रियलिटी शो को बढ़ावा देने वाली एक अच्छी कलाकार और शानदार महिला रेखा को देखकर खुशी हुई. उदास क्यों? आप ऐसे शो को और क्या कहोगे जो एक दरिंदे को अपने शो में जगह देता है? अनु मलिक. वह हैशटैग के लायक भी नहीं है.’

गौरतलब है कि सोना महापात्रा ने अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे. सोना के अलावा सिंगर नेहा भसीन और श्वेता पंडित ने भी अनु मलिक का यौन दुराचार का आरोपी बताया था. इसके बाद अनु मलिक ने शो छोड़ दिया था और हिमेश को उनकी जगह शो मिला था.

जबकि अनु मलिक को सबूतों के अभाव में अनु मलिक को राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से क्लीन चिट दे दी गई थी. इसके बाद वह इंडियन आइडल 12 में समीर और उदित नारायण के साथ बतौर गेस्ट शामिल हुए थे. हाल ही में शो में रेखा की एंट्री की काफी चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर उनकी वीडियोज़ भी काफी वायरल हो रही है.