Indian Idol 12: जावेद अख्तर ने ट्रोल हो रही शण्मुखप्रिया को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- ‘तुम्हारी काफी बुराई होनी चाहिए.

HomeTelevision

Indian Idol 12: जावेद अख्तर ने ट्रोल हो रही शण्मुखप्रिया को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- ‘तुम्हारी काफी बुराई होनी चाहिए.

सोनी टीवी पर आने वाला सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' एक ऐसा मंच है जहां देश के कोने-कोने से आए प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।

विराट बनने से इन 4 कलाकारों ने कर दिया था इंकार, Neil Bhatt के हाथ लगी बाजी
Bigg Boss फेम राहुल वैद्य ने दिशा परमार संग रचाई शादी? इंटरनेट पर Photo वायरल
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से होगी Karan Kundrra की छुट्टी, एक्टर ने कहा ‘मुझे ऐसे रोल.

सोनी टीवी पर आने वाला सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ एक ऐसा मंच है जहां देश के कोने-कोने से आए प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। इस शो ने फिल्म जगत को अबतक कई सिंगर्स दिए हैं। इस बार का ‘इंडियन आइडल’ सीजन 12 भी काफी चर्चा में बना हुआ है। ये शो लगातार विवादों में भी घिरा नाजर आ रहा है। वहीं इस हफ्ते’इंडियन आइडल 12′ के मंच पर जाने माने गीतकार जावेद अख्तर बतौर गेस्ट बनकर आने वाले हैं। इस बार भी कंटेस्टेंट अपने गीतों से महफिल को सजाते नजर आएंगे। वहीं अपने बेबाक अंदाज के मशहूर जावेद आए दिन ट्रोल होने वाली ‘इंडियन आइडल’ की कंटेस्टेंट शण्मुखप्रिया की तारीफ करते नजर आएंगे। यही नहीं शण्मुखप्रिया के ट्रोल होने के पीछे अखिर क्या कारण है इस बात का खुलासा भी वह करेंगे।

शण्मुखप्रिया खास जावेद अख्तर की फरमाइश पर ‘मैं हूं झूम झूम झूम झूम झुमरू’ गाना गाती हैं। वहीं कंटेस्टेंट का गाना सुन न सिर्फ जावेद बल्कि वहां मौजदू हर कोई हैरान रह गया। शण्मुखप्रिया की परफॉर्मेंस के बाद जावेद अख्तर ने उन्हें कहा, ‘मैंने आपके कई गाने यूट्यूब पर देखे हैं और आज मैंने तुम्हें लाइव गाते हुए देख रहा हूं। सोशल मीडिया पर तुम्हारे बारें में क्या रिएक्शन है। मैं यह समझता हूं कि तुम्हारी काफी बुराई होनी चाहिए। लोग तुम्हारे खिलाफ बोलते होंगे। वो तुम्हें बैन करने की मांग भी करते होंगे।’

जावेद अख्तर की ये बात सुनकर वहां मोजूद जज से लेकर सभी कंटेस्टेंट और खुद शण्मुखप्रिया को बड़ा झटका लगा। जावेद आगे कहते हैं, ‘कोई भी लड़की जो इतनी स्मार्ट हो,जितनी तुम हो। इतनी कॉम्पिटेंट हो, जितनी तुम हो। कॉन्फिडेंट हो, जितनी तुम हो। वो हिंदुस्तान के मर्दों को अच्छी नहीं लगती। उनको कौनसी लड़की पसंद आती है, जो थोड़ी सी झिझकती हो, शर्मीली हो। जो सोचती हो मैं ठीक से कर पाउंगी या नहीं लेकिन तुम कहती है कि मुझसे बेहतर कोई नहीं कर पाएगा।’

जावेद आगे कहते हैं कि तुम जैसा कर रही है वैसे करती रहो दोस्त तुम्हार भविष्य बहुत उज्जवल है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लगातार यूजर्स के कमेंट्स आ रहे हैं।