रात में शूटिंग कर रहे अमिताभ बच्चन का नहीं लग रहा दिल, जम्हाई लेते हुए शेयर की फोटो

HomeTelevision

रात में शूटिंग कर रहे अमिताभ बच्चन का नहीं लग रहा दिल, जम्हाई लेते हुए शेयर की फोटो

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा शूटिंग में व्यस्त रहते हैं. करीब 80 साल की उम्र में भी काम के प्रति उनकी डेडिकेशन देखकर लोग दंग रह जाते हैं. एक्

Sasural Simar Ka 2: Dipika Kakar को कड़ी टक्कर देने के लिए ‘संस्कारी बहू’ बनने की ट्रेनिंग ले रही हैं Radhika Muthukumar
Anupamaa Actors Salary Revealed: Sudhanshu Pandey से ज्यादा फीस लेती हैं Rupali Ganguly, इन 15 कलाकारों को मुंहमांगी रकम देते हैं मेकर्स
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: डिप्रेशन में जाएगा विराट, जल्द खोलेगा भवानी का कच्चा-चिट्ठा

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा शूटिंग में व्यस्त रहते हैं. करीब 80 साल की उम्र में भी काम के प्रति उनकी डेडिकेशन देखकर लोग दंग रह जाते हैं. एक्टर हमेशा कई सारे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहते हैं. मौजूदा समय में भी अमिताभ बच्चन के पास कई सारी फिल्में हैं. इसके अलावा वे एक बार फिर से छोटे पर्दे पर केबीसी के 13वें सीजन के साथ दस्तक देने जा रहे हैं. अमिताभ बच्चन जब शूटिंग करते हैं तो उन्हें किसी चीज की सुध नहीं रहती. दिन हो या रात वे बस अपने काम के प्रति समर्पित नजर आते हैं. हाल ही में एक्टर ने बताया कि जब उन्हें रात में शूटिंग करनी होती है तो ऐसे में उनका हाल क्या होता है.

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी एक फोटो शेयर की. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में अमिताभ फॉर्मल्स में नजर आ रहे हैं. मगर वे जम्हाई ले रहे हैं. फोटो से तो ऐसा ही लग रहा है कि वे केबीसी की शूटिंग कर रहे हैं. वे इस दौरान काफी थके हुए लग रहे हैं. एक्टर ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- ‘ऐसा ही होता है… जब आप समय की दिशा के विपरीत काम करते हैं…’ अमिताभ भले ही सेट पर जम्हाई लेते और सुस्तियाते नजर आ रहे हैं. मगर बावजूद इसके सारी दुनिया जानती है कि जब वे कौन बनेगा करोड़पति होस्ट कर रहे होते हैं तो उनकी ऊर्जा सातवें आसमान पर होती है.

बता दें कि हाल ही में बिग बी ने केबीसी 13 का पहला प्रोमो जारी किया. प्रोमो में दिखाया गया कि आखिर कैसे एक गांव में बच्चों के स्कूल की मरम्मत के लिए 25 लाख रुपये चाहिए. जब गांव वाले सभी विकल्पों से नाउम्मीद हो जाते हैं तो उनके सामने केबीसी का एक ऐड टीवी पर आता है. यहीं से गांव वालों के मन में केबीसी में पार्टिसिपेट करने का खयाल घर कर जाता है. बिग बी ने प्रोमो का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि- वापस आ रहे हैं KBC पे .