Imlie: ऑनस्क्रीन सास संग वॉक पर निकली Mayuri Deshmukh, बाकी कलाकारों संग होटल में दिखी Sumbul Touqueer Khan

HomeTelevision

Imlie: ऑनस्क्रीन सास संग वॉक पर निकली Mayuri Deshmukh, बाकी कलाकारों संग होटल में दिखी Sumbul Touqueer Khan

सीरियल ‘इमली’ की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद के राओजी फिल्म सिटी में हो रही है। नए शहर में जाकर सीरियल ‘इमली’ के कलाकार काफी मस्ती कर रहे हैं। मयूरी द

सीरियल्स के मशहूर थीम सॉन्ग: इन्हें सुनते ही सबकुछ छोड़ टीवी के आगे बैठ जाती थीं महिला
नागिन 4 में रश्मि देसाई के अपोजिट कास्ट किए जाएंगे सिद्धार्थ शुक्ला!
पवनदीप के हाथ में Indian Idol 12 की ट्रोफी देख रोने लगी थीं मां, सलमान के लिए गाना है सपना

सीरियल ‘इमली’ की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद के राओजी फिल्म सिटी में हो रही है। नए शहर में जाकर सीरियल ‘इमली’ के कलाकार काफी मस्ती कर रहे हैं।

मयूरी देशमुख ने सोशल मीडिया पर अपनी और अपने को-स्टार्स की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें सभी एक रेस्टोरेंट में नजर आ रहे हैं।

मयूरी देशमुख रात भर अपने को-स्टार्स के साथ बातें करती रहीं। अपनी ऑनस्क्रीन ननद और सास के साथ तो मयूरी की अच्छी दोस्ती हो चुकी है।

मयूरी देशमुख की बॉन्डिंग इन दिनों ऑनस्क्रीन सास रितु चौधरी सेठ के साथ काफी बढ़ रही है। मयूरी देशमुख और रितु बीती शाम ही वॉक करती हुई नजर आई हैं।

सीरियल ‘इमली’ के सेट पर मयूरी देशमुख को हाल ही में ब्राइडल लुक में देखा गया है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद से हर कोई अनुमान लगा रहा है कि इमली में मालिनी की दूसरी शादी होने वाली है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक ऐसा कुछ भी नहीं होगा।