Hrithik Roshan को ‘रावण’ बनाएगी Avatar की टीम? सिल्वर स्क्रीन पर आएगा भूचाल

HomeCinema

Hrithik Roshan को ‘रावण’ बनाएगी Avatar की टीम? सिल्वर स्क्रीन पर आएगा भूचाल

बॉलीवुड फिल्म स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की पिछली रिलीज फिल्म वॉर की बंपर सक्सेस के बाद उनके फैंस अपने फेवरेट स्टार को फिर से ऑन स्क्रीन देखने क

Radhe: Your Most Wanted Bhai में दिशा पाटनी के साथ अपने किसिंग सीन पर सलमान खान ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘मैं उनकी उम्र का दिखा हूं.
ट्विंकल खन्ना ने समझाया प्यार का मतलब Twinkle khanna shared an superior image with Akshay kumar
अभिषेक बच्चन की वेब सीरीज ‘ब्रीद: इन टू द शैडोज’ का टीजर हुआ रिलीज

बॉलीवुड फिल्म स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की पिछली रिलीज फिल्म वॉर की बंपर सक्सेस के बाद उनके फैंस अपने फेवरेट स्टार को फिर से ऑन स्क्रीन देखने के लिए लालायित हैं। कोरोना की लहर का असर फिल्म स्टार के प्रोजेक्ट्स पर भी पड़ा है। जिसकी वजह से अभी तक ऋतिक रोशन की अगली फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं हो पाई है। मगर इस बीच खबरों का बाजार तेज है कि फिल्म स्टार ऋतिक रोशन निर्माता मधु मंटेना की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) में रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं।

फिल्म को लेकर फिल्मी हलकों में काफी बज है। इस फिल्म को खास बनाने के लिए मेकर्स ने हॉलीवुड फिल्म अवतार (Avatar) के टेक्नीशियन की मदद लेने वाले हैं। सुनने में आ रहा है कि फिल्म अवतार के कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने फिल्म स्टार ऋतिक रोशन को रावण के गेटअप में दिखाने का बीड़ा उठाया है। जाहिर है कि ऋतिक रोशन के इस लुक के लिए मेकर्स पानी की तरह पैसा बहाने वाले हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन रावण के किरदार में दिखेंगे तो अदाकारा दीपिका पादुकोण सीता के किरदार में नजर आने वाली है। ऐसे में इन दोनों सितारों को ऑन स्क्रीन इन दिलचस्प किरदारों में देखने के लिए दर्शकों के बीच खासा एक्साइटमेंट है।

ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर रामायण के अलावा, वॉर 2 को लेकर भी सुर्खियों में है। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे या नहीं, अभी इस पर संशय है। जबकि इसके अलावा वो फाइटर, कृष 4 को लेकर भी बिजी हैं। रामायण के अलावा फिल्म फाइटर में भी ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी साथ दिखने वाली है।