Hrithik Roshan की वजह से मरते-मरते बचे थे फरहान अख्तर और अभय देओल

HomeCinema

Hrithik Roshan की वजह से मरते-मरते बचे थे फरहान अख्तर और अभय देओल

जोया अख्तर ने निर्देशन में बनी, साल 2011 में रिलीज़ हुई ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओले की फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ बॉलीवुड की सबसे शानदार फ

मंदाना करीमी ने प्रोड्यूसर पर लगाया शोषण का आरोप, कहा- ‘जबरदस्ती वैनिटी वैन के अंदर आ गए’
“केदारनाथ के बाद सुशांत ने 50 मोबाइल नंबर बदले थे, डेढ़ साल तक हमारी बात नहीं हुई” Abhishek Kapoor on Sushant Singh Rajput suicide he change after Kedarnath for Discredit The Outsiders
रणबीर कपूर की ऑस्कर नॉमिनेटेड ‘कर्मा’ समेत, ये हैं बॉलीवुड सेलेब्स पर फिल्माई गईं बेहतरीन शॉर्ट फिल्में

जोया अख्तर ने निर्देशन में बनी, साल 2011 में रिलीज़ हुई ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओले की फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ बॉलीवुड की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है। फिल्म को रिलीज़ हुए 11 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी दर्शक इस फिल्म से ख़ुद को पूरी तरह कनेक्ट कर पाते हैं और उतने ही चाव के साथ देखते हैं। अब 11 साल बाद फिल्म से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें अभय देओल एक खुलासा करते दिखाई दे रहे हैं जिसे सुनकर एक सेकेंड के लिए आपकी भी सांस अटक जाएगी।

वीडियो में अभय ने बताया है कि शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ था जब ऋतिक रोशन की वजह उनकी और फरहान की जान जाने वाली थी, वो दोनों मरते-मरते बचे थे। इस वीडियो को जोया अख्तर की प्रोडक्शन टाइगर बेबी फिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में फिल्म की शूटिंग के कुछ बीहाइंड द सीन नज़र आ रहे हैं और अभय देओल का वॉइस ओवर सुनाई दे रहा है जिसमें वो कुछ फनी मूमेंट्स शेयर कर रहे हैं।

अभय बताते हैं, ‘मुझे याद है कि हम एक सीन शूट कर रहे थे और ऋतिक ने लगभग हमें मार ही डाला था। हुआ ये था कि ऋतिक कार ड्राइव कर रहे थे, एक सीन के लिए उन्होंने गाड़ी को कोने में ले जाकर पार्क किया और कार को बिना ऑफ किए ही गाड़ी से उतर गए और गाड़ी नीचे की तरफ आगे बढ़ने लगी। उसके बाद तुरंत वो गाड़ी में दोबारा बैठे और कार को ऑफ किया। इस दौरान फरहान बहुत स्पीड से गाड़ी से उतर गए और मैं वहीं बैठा रह गया, मैं सोच रहा था आज मैं मरने वाला हूं’।