Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: सई की वजह से बुरी फंसेगी भवानी, होली के मौके पर होगी किरकिरी

HomeTelevision

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: सई की वजह से बुरी फंसेगी भवानी, होली के मौके पर होगी किरकिरी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 12th March 2021 Episode No 138: स्टार प्लस के सुपरहिट टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisi

Mann Kee Awaaz Pratigya 2 के सेट पर पहुंची Anupamaa की टीम, Pooja Gor-Arhaan Behl के संग दिखीं लीड एक्ट्रेस Rupali Ganguly
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के प्रोमो में Rekha को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए थे Neil Bhatt, बोले ‘मेरे तो रोंगटे.
1984 की मिस इंडिया को मिला था महाभारत में द्रौपदी बनने का प्रस्ताव, फिर कैसे हुई रूपा गांगुली की एंट्री

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 12th March 2021 Episode No 138: स्टार प्लस के सुपरहिट टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में इन दिनों जबरदस्त मैलोड्रामा देखने को मिल रहा है। सई और भवानी की दुश्मनी की वजह से शो में एक के बाद एक ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। भवानी और पाखी (Aishwarya Sharma) ने लैटर की मदद से पुलकित और देवियानी की शादी को रोक दिया है।

विराट को अब यकीन हो चुका है कि पुलकित और माधुरी की शादी हो चुकी है। भवानी की बातों में आकर विराट ने सई को जमकर खरीखोटी सुनाई। इतना सब होने के बाद भी सई (Ayesha Singh) को पुलकित पर पूरा भरोसा है। सई अब भी पुलकित और देवियानी को पूरा सपोर्ट कर रही है। इतना ही नहीं सई ये बात भी समझ चुकी है कि भवानी की वजह से पुलकित और देवियानी की शादी टल गई है।

सई देवियानी को ठीक करना चाहती है। सई ने विराट से वादा किया है कि वो उसकी बहन की जिंदगी संवार कर रहेगी। ऐसे में सई, पुलकित और देवियानी की शादी करवाने के लिए धरती आसमान एक कर देगी।भवानी का सच सामने लाने के लिए सई एक नया प्लान बनाने वाली है। सई की वजह से सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के आने वाले एपिसोड में हंगामा होने वाला है।