Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: सई को जान से मारने की कोशिश करेगा विराट, पुलकित की दुल्हन बनेगी देवियानी

HomeTelevision

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: सई को जान से मारने की कोशिश करेगा विराट, पुलकित की दुल्हन बनेगी देवियानी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 13th March 2021 Episode No 139: स्टार प्लस के सुपरहिट टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisi

पवित्र रिश्ता सीजन-2:नए शो में सुशांत सिंह राजपूत की जगह शहीर शेख लीड एक्टर होंगे, लीड एक्ट्रेस के लिए अंकिता लोखंडे ही एकता की पसंद
12 साल में बिग बॉस को मिले यह 12 विजेता
Sasural Simar Ka 2: Dipika Kakar को कड़ी टक्कर देने के लिए ‘संस्कारी बहू’ बनने की ट्रेनिंग ले रही हैं Radhika Muthukumar

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 13th March 2021 Episode No 139: स्टार प्लस के सुपरहिट टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में सई (Ayesha Singh) की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। सई चाहकर भी विराट को अपनी बात समझा नहीं पा रही है। भवानी की बातों में आकर विराट (Neil Bhatt) ने पुलकित और देवियानी की शादी को भी रोक दिया है। अपनी बहन की जिंदगी बचाने के लिए अब विराट अपनी तरह से सच का पता लगाने वाला है।

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट बिना किसी को बताए सई के कॉलेज जाएगा। कॉलेज में विराट पुलकित के बारे में पूछताछ करेगा। विराट ये बात जानता है कि पुलकित सई के कॉलेज में प्रोफेसर है। वहीं दूसरी तरफ पुलकित, सई से बात करेगा। पुलकित सई को कुछ तोहफे देगा। सई पुलकित के ये तेहफे लेने से इनकार कर देगी।

पुलकित सई को बताएगा कि वो किसी भी हालत में देवियानी से शादी करना चाहता है। वहीं दूसरी तरफ सई के मुंह से सच उगलवाने के लिए विराट एक नया प्लान बनाएगा। विराट सई पर गुस्सा करेगा। गुस्से में विराट सई पर बंदूक तान देगा। विराट का गुस्सा देखकर सई बुरी तरह डर जाएगी और उसे अपने प्लान के बारे में बता देगी।