फर्जी कोविड रिपोर्ट पर मुंबई पहुंच रहे लोगों की तलाश शुरू, उधर, बीएमसी ने गौहर खान पर कराई एफआईआर

HomeNews

फर्जी कोविड रिपोर्ट पर मुंबई पहुंच रहे लोगों की तलाश शुरू, उधर, बीएमसी ने गौहर खान पर कराई एफआईआर

पुरानी कोविड रिपोर्ट्स की तारीख बदलकर या दूसरों की कोविड रिपोर्ट फोटोशॉप करके अपना नाम डालकर दूसरे शहरों से मुंबई आने वाले लोगों के खिलाफ बृहन्नमुंबई

‘कुमकुम भाग्य’ की एक्ट्रेस शिखा सिंह बनीं मां, प्यारी सी बेटी को दिया जन्म
These actors praising new launch of Amazon prime video title as Penguin
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके हमशक्ल ने चौंकाया Sushant singh rajput duplicate video goes viral, Followers react on it

पुरानी कोविड रिपोर्ट्स की तारीख बदलकर या दूसरों की कोविड रिपोर्ट फोटोशॉप करके अपना नाम डालकर दूसरे शहरों से मुंबई आने वाले लोगों के खिलाफ बृहन्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने अभियान छेड़ दिया है। शहर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और इन्हीं की रोकथाम के सिलसिले के लिए चले अभियान के निशाने पर चर्चित गौहर खान भी आ गई हैं। गौहर खान ने हाल ही में वेब सीरीज ‘तांडव’ में काम किया है।

जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री गौहर खान के खिलाफ कोराना महामारी की रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देश उल्लंघन करने का मामला दर्ज हुआ है। देश में इस समय महामारी एक्ट लागू है और इसके तहत बिना मास्क निकलने, सड़क चलते थूकने, महामारी के बारे में गलत सूचना देने जैसे कृत्यों पर पर जुर्माना या गिरफ्तारी या दोनों हो सकती है।

बीएमसी ने ही गौहर खान के खिलाफ कोरोना दिशानिर्देशक का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज कराई है। बीएमसी अफसरों के मुताबिक गौहर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, बावजूद इसके उन्होंने सहयोग नहीं किया और लापरवाही दिखाई। बीएमसी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस एफआईआऱ को ट्वीट भी किया है हालांकि इसमें गौहर खान का नाम छुपा दिया गया।