Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin ने ‘इमली’ को किया रिप्लेस, टॉप 5 से बाहर हुए ये शो

HomeTelevision

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin ने ‘इमली’ को किया रिप्लेस, टॉप 5 से बाहर हुए ये शो

इस बार इस लिस्ट में स्टार प्लस के चार शो ने एंट्री की है और उन्ही का धमाका है. ऐसे में आइये जानते साप्ताहिक टीआरपी रिपोर्ट में इस वीक कौन से टेलीविजन

वट सावित्री की पूजा में काव्या संग होगा हादसा, ढाल बनकर खड़ी रहेगी अनुपमा
Bigg Boss 13 : घर के अंदर से ही रश्मि ने अरहान से लिया बदला
इन 6 हसीनाओं ने ठुकराया था ‘नायरा’ का रोल, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में ऐसे हुई थी Shivangi Joshi की एंट्री

इस बार इस लिस्ट में स्टार प्लस के चार शो ने एंट्री की है और उन्ही का धमाका है. ऐसे में आइये जानते साप्ताहिक टीआरपी रिपोर्ट में इस वीक कौन से टेलीविजन शोज ने अपनी जगह बनाई है और किन सीरियल की रैंकिंग में हुआ है सुधार. वैसे इस बार इंडियन आइडल (Indian Idol) टॉप 5 से बाहर हो गया है और साथ कुंडली भाग्य भी टीआरपी की रेस से बाहर हो गया है.

स्टार प्लस का मशहूर शो अनुपमा (Anupamaa) एक बार पिर से टीआरपी में नंबर वन पर है. शो में बेहद बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है. दअसल अनुपमा की तबियत खराब हो जाती है जिसके बाद से उनकी रिर्पोट आती है और इसमें पता चलता है कि ओवरीज में ट्यूमर जिसके बाद वनराज बेहद परेशान हो जाता है.

स्टार प्लस का दूसरा शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Maiin) में दूसरे नंबर पर काबिज है. नील भट्ट, एश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह की तिकड़ी दर्शकों की पसंदीदा बन चुकी है.

बीते हफ्ते दूसरे पायदान पर काबिज इमली (Imlie) सीरियल इस बार एक पायदान नीचे गिर गया है. सुम्बुल तौकीर और गश्मीर महाजनी के इस सीरियल में इस समय मालिनी (मयूरी देशमुख) की सुसाइड की कोशिश वाला एपिसोड चल रहा है.

रियलिटी शोज में से सिर्फ सुपर डांसर (Super Dancer Chapter 4) इस बार चौथे नंबर है. शिल्पा शेट्टी,अनुराग बासु और गीता कपूर का ये शो चौथे नंबर पर आ गया है. पीछे हफ्ते ही तरह इस हफ्ते भी 2.3 रेटिंग के साथ शिल्पा शेट्टी के ये डांसिंग रियलिटी शो तीसरे स्थान पर बने हुए हैं.