Fat To Fit हुए आमिर खान के बेटे जुनैद खान, दिखा गजब का ट्रांसफोर्मेशन, तस्वीरें और वीडियो वायरल

HomeCinema

Fat To Fit हुए आमिर खान के बेटे जुनैद खान, दिखा गजब का ट्रांसफोर्मेशन, तस्वीरें और वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के बेटे जुनैद खान और बेटी इरा खान के साथ मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर नजर आए. इस दौरान उनके जुनैद में काफी ट्रांसफोर्मेशन देखने

,सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद करीना कपूर खान का वीडियो वायरल Kareena kapoor Khan will get slammed for her point out Sushant singh rajput and Sara Ali khan Video
Dil Bechara के कई सीन में सुशांत सिंह राजपूत की नहीं थी आवाज़, एक्टर की मौत के बाद इस RJ ने की डबिंग
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलकर भावुक हुए भोजपुरी स्टार, नेपोटिज्म को लेकर कही ये बात bhojpuri Khesari lal yadav attain sushant singh rajput home meet famliy

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के बेटे जुनैद खान और बेटी इरा खान के साथ मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर नजर आए. इस दौरान उनके जुनैद में काफी ट्रांसफोर्मेशन देखने को मिला. उन्होंने अपना काफी वजन घटाया है.

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे जुनैद खान बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. जुनैद सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की फिल्म ‘महाराजा’ में दिखेंगे. हाल ही में जुनैद को बहन इरा खान और पापा आमिर खान के साथ मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया. जुनैद को कोई भी पहचान नहीं पाया. उन्होंने अपना बहुत ज्यादा वजन घटाया है. उनका ये ट्रांसफोर्मेशन सबको हैरान कर रहा है.

जुनैद खान यहां हल्की मूंछों के साथ दिखाई दिए. उन्होंने काले रंग की शर्ट और ग्रे कलर की पैंट पहने हुए थे. उन्होंने चश्मा भी पहना हुआ था. उन्होंने मास्क भी पहना हुआ था. जुनैद की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में उनके पापा आमिर और बहन इरा खान भी हैं. आमिर और इरा ने भी जुनैद के साथ फोटो और वीडियो के लिए पोज दिए.

जुनैद पहले काफी हेल्दी थे लेकिन अब वह स्लिम-ट्रिम हो गए हैं. उन्होंने पैपराजी को मास्क हटाकर फोटो के लिए पोज दिए. जुनैद के इस लुक को देखकर लगता है कि उन्होंने अपनी बॉडी फिजिक्स पर काफी मेहनत की है. ये उनकी फिल्मों में एंट्री करने के लगन और चाहत को दिखाता है. जुनैद का ये फैट टू फिट काफी इंटरेस्टिंग है.