Farmer Protest: ट्रोलर को Kapil Sharma ने लगाई लताड़, बोले- देश की तरक्की में दो योगदान

HomeNews

Farmer Protest: ट्रोलर को Kapil Sharma ने लगाई लताड़, बोले- देश की तरक्की में दो योगदान

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन (Farmer Protest) जारी है। किसान अपनी मांगों को मनवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों को देशभर से लोगों का समर्

फादर्स डे पर आमिर खान का नया लुक वायरल- इरा खान ने किया था ये धमाकेदार पोस्ट
Sushant Singh Rajput purchased himself a motorbike after saving up from giving tuitions to engineering college students – bollywood
To cheer Sushant Singh Rajput up, Rhea Chakraborty would name director Rumi Jaffery to satisfy him: ‘Sir aapke sath khush hota hai’ – bollywood

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन (Farmer Protest) जारी है। किसान अपनी मांगों को मनवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों को देशभर से लोगों का समर्थन मिल रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी किसानों को सपोर्ट कर रहे हैं। ऐसे में अब कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने किसानों का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है, जिसके बाद ट्रोलर ने उनका मजाक बनाया। कपिल भी इस पर कहा चुप बैठने वाले थे उन्होंने एक ट्वीट कर ट्रोलर की बोलती बंद कर दी है।

कपिल शर्मा का ट्वीट
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने इसपर ट्वीट करते हुए कहा, ‘किसानों के मुद्दे को राजनीतिक रंग न देते हुए बातचीत से इस मसले का हल निकालना चाहिए। कोई भी मुद्दा इतना बड़ा नहीं होता की बातचीत से उसका हल न निकले। हम सब देशवासी किसान भाइयों के साथ हैं। यह हमारे अन्नदाता हैं।#farmers’

ट्रोल हुए कपिल शर्मा
कपिल शर्मा का ये ट्वीट कई लोगों को पसंद नहीं आया। ट्रोलर्स कपिल को इस पर खरी-खोटी सुनाने लगे। एक ट्रोलर ने लिखा, ‘कॉमेडी कर चुप चाप, राजनीति करने की कोशिश मत कर। ज्यादा किसान हितैषी बनने की कोशिश मत कर, जो काम तेरा है उस पर फोकस रख