EXCLUSIVE: कार्तिक आर्यन की ‘दोस्ताना 2’ से

HomeCinema

EXCLUSIVE: कार्तिक आर्यन की ‘दोस्ताना 2’ से

हिंदी सिनेमा के लिए साल की अब तक की सबसे बड़ी खबर शुक्रवार को धर्मा प्रोडक्शंस से आई है। वजह-बेवजह सुर्खियों में बने रहने की कोशिशें फिल्म अभिनेता कार

रिया चक्रवर्ती संग वायरल हुई महेश भट्ट की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
नेपोटिज्म, उत्पीड़न फिर बैन – सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर इस क्रिकेटर का दर्दनाक पोस्ट cricketer yuzvendra chahal increase questions on sushant singh rajput suicide
कमाल का नजर आएगा सैफ अली खान का एक्शन, ‘भूत पुलिस’ की पहली फुटेज आई सामने

हिंदी सिनेमा के लिए साल की अब तक की सबसे बड़ी खबर शुक्रवार को धर्मा प्रोडक्शंस से आई है। वजह-बेवजह सुर्खियों में बने रहने की कोशिशें फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन पर इस बार बहुत भारी पड़ी हैं। धर्मा प्रोडक्शंस ने उन्हें अपनी निर्माणाधीन फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से निकाल दिया है। साथ ही फैसला ये भी लिया है कि कार्तिक के लिए इस प्रोडक्शन हाउस के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं।

कार्तिक आर्यन इस पूरे हफ्ते अलग अलग वजहों से सुर्खियों में रहे हैं। हर बार उनकी तरफ से उड़ी खबर अफवाह साबित हुई है लेकिन इस बार हमला दूसरी तरफ से हुआ है। कार्तिक खेमे ने सबसे पहले खबर ये फैलाई कि उन्हें धर्मा प्रोडक्शंस की शरन शर्मा के निर्देशन में बन रही अगली फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया है और इसके लिए तृप्ति डिमरी हीरोइन भी फाइनल हो गई हैं। इस खबर को लेकर सरगर्मियां बढ़ीं तो करण जौहर न खुद ट्वीट करके ऐसी किसी भी कास्टिंग का खंडन कर दिया।

अगला गुबार कार्तिक की फिल्म ‘धमाका’ को लेकर उठा। कार्तिक आर्यन के खेमे ने दावा किया कि टोटल 30 करोड़ में बनी एक कोरियन फिल्म की आधिकारिक हिंदी रीमेक नेटफ्लिक्स ने 135 करोड़ रुपये में खरीदी है। इस मामले की ‘अमर उजाला’ ने तफ्तीश की तो ये मामला भी झूठा साबित हुआ। फिल्म के अधिकार इससे काफी कम दामों में बिके हैं। पता चला कि ये सारा गुणा भाग कार्तिक खेमा धर्मा प्रोडक्शंस पर फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में अपनी वैल्यू बढ़ाने को लेकर बना रहा था।