Dial 100 Trailer: एक रात की कहानी में मनोज बाजपेयी की दमदार अदाकारी, चौंका देगा नीना गुप्ता का किरदार

HomeCinema

Dial 100 Trailer: एक रात की कहानी में मनोज बाजपेयी की दमदार अदाकारी, चौंका देगा नीना गुप्ता का किरदार

अमेज़न प्राइम वीडियो पर द फैमिली मैन सीज़न 2 और नेफ्लिक्स पर एंथोलॉजी सीरीज़ रे के बाद मनोज बाजपेयी अब पहुंच गये हैं ज़ी5 पर, जहां एक बार फिर वो थ्रिल

दोस्ताना 2 से क‍िया बाहर, इंस्टाग्राम पर अनफॉलो! करण-कार्त‍िक के बीच आई दरार
Filhaal Song Album अक्षय कुमार की फिलहाल ने तोड़े सभी रिकॉर्ड
सुशांत सिंह राजपूत के पास three कंपनियां लेते थे इतनी फीस, आर्थिक हालात का खुलासा Sushant Singh Rajput three firms one with rhea chakraborty his charges and all monetary particulars

अमेज़न प्राइम वीडियो पर द फैमिली मैन सीज़न 2 और नेफ्लिक्स पर एंथोलॉजी सीरीज़ रे के बाद मनोज बाजपेयी अब पहुंच गये हैं ज़ी5 पर, जहां एक बार फिर वो थ्रिल और सस्पेंस का ज़ोरदार तड़का लगा रहे हैं। ज़ी5 की फ़िल्म डायल 100 मनोज की अगली रिलीज़ है और इस बार उनकी साथ दे रही हैं दो और शानदार अभिनेत्रियां- नीना गुप्ता और साक्षी तंवर। मंगलवार को फ़िल्म का ट्रेलर जारी किया गया।

ट्रेलर की शुरुआत पुलिस इमरजेंसी कॉल सेंटर से होती है, जहां मनोज बाजपेयी के कैरेक्टर निखिल सूद को एक महिला का फोन आता है। महिला बेटे के खोने का शोक मना रही है और अब इंसाफ़ पाने के मिशन पर है। इस महिला सीमा पलवा के किरदार में नीना गुप्ता हैं। नीना पहली बार इस फ़िल्म के ज़रिए ग्रे शेड किरदार में नज़र आएंगी। साक्षी तंवर फिल्म में निखिल सूद (मनोज बाजपेयी) की पत्नी की भूमिका में हैं, जो ख़ुद इस झंझट में फंस जाती है। डायल 100 एक रात की कहानी है।

फ़िल्म का निर्माण सोनी पिक्चर्स फ़िल्म्स इंडिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और सपना मल्होत्रा ​​की अल्केमी फ़िल्म्स ने किया है, जबकि रेंसिल डिसिल्वा निर्देशक हैं। डायल 100 का प्रीमियर 6 अगस्त को ज़ी5 पर होगा। मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से ट्रेलर रिलीज़ किया। इसके बारे में मनोज बाजपेयी ने कहा- “यह एक अनूठी फिल्म है, जिसमें बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न्स हैं जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेंगे।

नीना गुप्ता ने साझा किया, “यह कैरेक्टर कुछ ऐसा है, जिसे मैंने पहले कभी नहीं निभाया है और मुझे यह अवसर देने के लिए मैं रेंसिल की आभारी हूं। भले ही फ़िल्म केवल एक रात में सामने आती है, लेकिन यह एक मनोरंजक थ्रिलर के लिए प्लॉट ट्विस्ट, ड्रामा, रिवेंज और मर्डर से भरपूर है।

साक्षी तंवर कहती हैं, “मैं रेंसिल सर, मनोज सर और नीना जी के साथ काम करने का मौक़ा छोड़ ही नहीं सकती थी। यह एक ड्रीम टीम है। मैंने इस फ़िल्म की शूटिंग के दौरान बहुत अच्छा समय बिताया और मुझे यकीन है कि ट्रेलर दर्शकों को चौंकाएगा।