Dhruv Tahil की गिरफ्तारी पर अब दलीप ताहिल ने दी प्रतिक्रिया, एक्टर के बेटे पर लगे हैं ड्रग्स खरीदने के आरोप

HomeNews

Dhruv Tahil की गिरफ्तारी पर अब दलीप ताहिल ने दी प्रतिक्रिया, एक्टर के बेटे पर लगे हैं ड्रग्स खरीदने के आरोप

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दलीप ताहिल के बेटे ध्रुव ताहिल को इन दिनों मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ध्रुव ताहिल को बुधवार को एनसीबी (नारकोटिक्स क

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलकर भावुक हुए भोजपुरी स्टार, नेपोटिज्म को लेकर कही ये बात bhojpuri Khesari lal yadav attain sushant singh rajput home meet famliy
सुशांत सिंह राजपूत केस : रिया चक्रवर्ती पर लगा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
Twinkle Khanna reveals father Rajesh Khanna referred to as her Tina Baba, says ‘He was the one who gave me my first sip of alcohol’ – bollywood

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दलीप ताहिल के बेटे ध्रुव ताहिल को इन दिनों मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ध्रुव ताहिल को बुधवार को एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद से ही एनसीबी की ड्रग्स के खिलाफ छापेमारी जारी है।

बेटे ध्रुव ताहिल की गिरफ्तारी के बाद अब दलीप ताहिल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बेटे की गिरफ्तारी के बाद कुछ भी कहने से मना कर दिया है। दलीप ताहिल ने कहा, ‘मैं फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अभिनेता दलीप ताहिल के बेटे ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मामले की जांच कर रहा है।

खबरों के अनुसार ध्रुव ताहिल पर आरोप लगा है कि वह लगातार एक ड्रग पेडलर से ड्रग्स खरीद रहे थे। एक ड्रग पेडलर के साथ व्हाट्सएप पर बातचीत लीक होने के बाद एनसीबी ने ध्रुव को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद एनसीबी अब तक कई फिल्मी हस्तियों को गिरफ्तार कर चुका है। साथ ही बहुत से सितारों को समन भेजकर पूछताछ कर चुकी है।

एनसीबी सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर से ड्रग्स मामले में पूछताछ कर चुकी है। इतना ही सुशांत सिंह राजपूत के निधन के मामले में एनसीबी ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को न सिर्फ गिरफ्तार किया था बल्कि दोनों महीने भर जेल में भी रहे थे। ध्रुव ताहिल फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने वाले स्टार किड्स में से हैं। वह आज तक किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। वहीं दलीप ताहिल बॉलीवुड के चर्चित कलाकारों में से एक रहे हैं।