Corona फ्री होकर बाहर आए रणबीर कपूर, इशारों में बताया अब कैसी है तबीयत

HomeCinema

Corona फ्री होकर बाहर आए रणबीर कपूर, इशारों में बताया अब कैसी है तबीयत

बीते कुछ दिनो में कोरोना वायरस फिल्म इंडस्ट्री पर कहर बनकर टूटा है। लगभग हर रोज़ किसी न किसी स्टार के कोविड 19 पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही है। बीत

Khatron Ke Khiladi 10: टास्क के दौरान अदा खान के कान में घुसा कॉक्रोच, फिर क्या हुआ?
Sunny Deol की नई फिल्म का ऐलान, Pooja Bhatt सहित कई सितारे आएंगे नज़र,
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती का कैसा था रिश्ता ? डिप्रेशन, अफेयर, लड़ाई, ब्रेकअप से लेकर शादी तक- पूरी डिटेल rhea chakraborty assertion general particulars break up battle, despair and Relationship on Sushant Singh Rajput suicide

बीते कुछ दिनो में कोरोना वायरस फिल्म इंडस्ट्री पर कहर बनकर टूटा है। लगभग हर रोज़ किसी न किसी स्टार के कोविड 19 पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही है। बीते दिनों बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे, लेकिन अब एक्टर पूरी तरह से ठीक हैं। रणबीर कोरोना फ्री होकर काम पर वापस लौट आए हैं और इस बात का सबूत हैं उनकी लेटेस्ट तस्वीरें जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

हाल ही में रणबीर को फिल्म निर्माता आरती शेट्टी के घर के बाहर स्पॉट किया गया था। इन तस्वीरों में रणबीर एकदम फिट एंड फाइन नज़र आ रहे थे। एक्टर की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें वो अपनी ब्लैक कलर की कार में बैठे नज़र आ रहे हैं। इस दौरान एक्टर ने मास्क पहना हुआ है और अपनी फोन में होली की एक फोटो दिखाकर सबक होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं एक फोटो में एक्टर हाथ से पूरी तरह फिट होने का इशारा कर रहे हैं। रणबीर की ये फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

आपको बता दें कि 9 मार्च को नीतू कपूर ने इस बात की जानकारी दी थी कि रणबीर का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। एक्ट्रेस ने बेटे की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। रणबीर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। वो इसकी दवाइयां ले रहे हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। रणबीर फिलहाल सेल्फ क्वारंटाइन हो गये हैं और इसे लेकर सभी तरह के एहतियात बरत रहे हैं।’