Bobby Deol काम न मिलने की वजह से हर समय बैठे रहते थे घर पर, बच्चे भी सोचने लगे थे ऐसा, एक्टर का हो गया था ये हाल

HomeCinema

Bobby Deol काम न मिलने की वजह से हर समय बैठे रहते थे घर पर, बच्चे भी सोचने लगे थे ऐसा, एक्टर का हो गया था ये हाल

बॉबी देओल एक बार फिर से अपने करियर के अच्छे मुकाम पर हैं। उन्हें हाल ही में बहुचर्चित वेब सीरीज आश्रम के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किय

Amir Khan की आने फ़िल्म के बारे में खास जानकारी,नये लुक में नरज़ आएंगे आमिर
इस एक्ट्रेस ने दिए बॉलीवुड में सबसे ज्यादा रेप सीन, हुस्न पर मरते थे लोग मगर 27 की उम्र में ही चली गई जान
अनुभव सिन्हा, भूषण कुमार और हंसल मेहता की एक्शन कमर्शियल थ्रिलर फिल्म की शूटिंग हुई शुरू

बॉबी देओल एक बार फिर से अपने करियर के अच्छे मुकाम पर हैं। उन्हें हाल ही में बहुचर्चित वेब सीरीज आश्रम के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। एक समय ऐसा था जब बॉबी देओल को अपने करियर में काफी असफलता का सामना करना पड़ा था।

जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता बॉबी देओल एक बार फिर से अपने करियर के अच्छे मुकाम पर हैं। उन्हें हाल ही में बहुचर्चित वेब सीरीज ‘आश्रम’ के लिए ‘दादा साहब फाल्के’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। एक समय ऐसा था जब बॉबी देओल को अपने करियर में काफी असफलता का सामना करना पड़ा था। उन समय उनके पास बॉलीवुड में काम भी कम था। उनका वह खराब दौर था।

अब बॉबी देओल ने अपने करियर के खराब दौर को लेकर ढेर सारी बातें कीं। उन्होंने बताया कि जब वह हर टाइम घर पर रहते थे तो उनके बच्चे यह सोचने लगे थे कि उनके पिता कुछ नहीं करते हैं। यह बात बॉबी देओल ने अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ को दिए अपने एक वीडियो इंटरव्यू में कही है। उन्होंने अपनी जिंदगी के अहम मोड़ को लेकर भी बात की और बताया कौन सा समय उनकी जिंदगी के काफी अहम था।