Bobby Deol काम न मिलने की वजह से हर समय बैठे रहते थे घर पर, बच्चे भी सोचने लगे थे ऐसा, एक्टर का हो गया था ये हाल

HomeCinema

Bobby Deol काम न मिलने की वजह से हर समय बैठे रहते थे घर पर, बच्चे भी सोचने लगे थे ऐसा, एक्टर का हो गया था ये हाल

बॉबी देओल एक बार फिर से अपने करियर के अच्छे मुकाम पर हैं। उन्हें हाल ही में बहुचर्चित वेब सीरीज आश्रम के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किय

Surveen Chawla ने सुनाया अपना कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस, बोलीं- ‘वो मेरी जांघें और क्लीवेज.
Sanju संजू के बाद अब राजकुमार बनाएंगे क्रिकेट पर फ़िल्म
देशभक्ति से लबरेज होगा अगस्त का महीना, ‘शेरशाह’ और ‘भुज’ के अलावा रिलीज हो रहीं ये फिल्में

बॉबी देओल एक बार फिर से अपने करियर के अच्छे मुकाम पर हैं। उन्हें हाल ही में बहुचर्चित वेब सीरीज आश्रम के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। एक समय ऐसा था जब बॉबी देओल को अपने करियर में काफी असफलता का सामना करना पड़ा था।

जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता बॉबी देओल एक बार फिर से अपने करियर के अच्छे मुकाम पर हैं। उन्हें हाल ही में बहुचर्चित वेब सीरीज ‘आश्रम’ के लिए ‘दादा साहब फाल्के’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। एक समय ऐसा था जब बॉबी देओल को अपने करियर में काफी असफलता का सामना करना पड़ा था। उन समय उनके पास बॉलीवुड में काम भी कम था। उनका वह खराब दौर था।

अब बॉबी देओल ने अपने करियर के खराब दौर को लेकर ढेर सारी बातें कीं। उन्होंने बताया कि जब वह हर टाइम घर पर रहते थे तो उनके बच्चे यह सोचने लगे थे कि उनके पिता कुछ नहीं करते हैं। यह बात बॉबी देओल ने अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ को दिए अपने एक वीडियो इंटरव्यू में कही है। उन्होंने अपनी जिंदगी के अहम मोड़ को लेकर भी बात की और बताया कौन सा समय उनकी जिंदगी के काफी अहम था।