Drugs Case में भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया न्यायिक हिरासत में, बेल पर सुनवाई आज

HomeCinema

Drugs Case में भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया न्यायिक हिरासत में, बेल पर सुनवाई आज

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह #Bharti Singh और उनके पति बड़ी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर शनिवार को एनसीबी ने छापेम

जब Salman Khan को पता चली थी Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan की शादी की बात, कुछ ऐसा था रिएक्शन
आमिर खान कोविड-19 पॉजिटिव, बॉलीवुड में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस
फिल्म ‘आनंद’ में राजेश खन्ना को देख भड़क उठे थे धर्मेंद्र, नशे में मिला दिया था फिल्म निर्माता को फोन

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह #Bharti Singh और उनके पति बड़ी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर शनिवार को एनसीबी ने छापेमारी की थी, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। ड्रग्स केस में एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को रविवार को किला कोर्ट में पेश किया गया। मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को 14 दिन तक के लिए यानी 4 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हालांकि, दोनों की तरफ से बेल के लिए अप्लाई कर दिया है, जिस पर आज सुनवाई होगी। बताया जा रहा है कि भारती सिंह को कल्याण जेल में शिफ्ट किया जा रहा है, वहीं हर्ष को टलोजा जेल में रखा गया है। अब आज दोनों की अर्जी पर सुनवाई होनी है, जिसके बाद ये पता चलेगा कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को आगे राहत मिलेगी या नहीं।