Ayushmann Khurrana और ताहिरा के रिश्ते को 20 साल हुए पूरे, एक्टर ने लिखी दिल छू लेने वाली बात

HomeCinema

Ayushmann Khurrana और ताहिरा के रिश्ते को 20 साल हुए पूरे, एक्टर ने लिखी दिल छू लेने वाली बात

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा के रिश्ते को आज 20 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर आयुष्मान ने पत्नी ताहिरा के लिए एक पोस्ट शेयर क

मुगल-ए-आजम की शूटिंग के वक्त क्यों असहज थे पृथ्वीराज कपूर? ये थी वजह
देवदास: संजय लीला भंसाली से लेकर माधुरी दीक्षित तक ने फिल्म से जुड़ी यादें कीं साझा, शाहरुख ने बताया मजेदार किस्सा
सलमान खान के साथ अब शाहरुख खान भी ट्विटर पर ट्रोल | Boycott Khans and We Love you Salman Khan traits on twitter amid Sushant’s followers protests

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा के रिश्ते को आज 20 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर आयुष्मान ने पत्नी ताहिरा के लिए एक पोस्ट शेयर कर उन्हें अपनी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए थैंक्यू बोला है.

फिल्मी दुनिया के वो अभिनेता जिसने खुद के दम पर अपनी एक खास पहचान तो बनायी ही है साथ ही लोगों के दिल भी पूरी तरह जीत लिया है. बात आयुष्मान खुराना की हो रही है. आयुष्मान जितना अपने काम को लेकर गंभीर है उतना ही अपनी निजी जीवन को लेकर भी.

दरअसल, आज आयुष्मान और उनकी पत्नी ताहिरा के रिश्ते को पूरे 20 साल हो गए हैं. इस मौके पर आयुष्मान ने पत्नी ताहिरा के लिए एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में आयुष्मान ने ताहिरा पर प्यार लुटाया है साथ ही उनके अपने जीवन में होने का महत्व भी लोगों के साथ शेयर किया है.

आयुष्मान ने ताहिरा की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा, “ये लड़की जिम्मेदार है कि मेरे 12वीं में अच्छे अंक नहीं आ सके. उन्होंने बताया कि हमने कैमिस्ट्री एग्जाम से पहले एक दूसरे को डेट करने का फैसला लिया था. वहीं, पीएमटी से लेकर सीईटी तक मेरी रैंक हद बेकार रही. उन्होंने ताहिरा को मजाकी तौर में कहा कि, थैंक्यू माहिरा मेरा डॉक्टर ना बन पाने का कारण बनना.”