कोरोना से बचने कवायद:’भूल भुलैया 2′ के सेट पर तब्बू को मिला Z प्लस कोरोना कवच, बायो बबल में ही रहती हैं एक्ट्रेस

HomeCinema

कोरोना से बचने कवायद:’भूल भुलैया 2′ के सेट पर तब्बू को मिला Z प्लस कोरोना कवच, बायो बबल में ही रहती हैं एक्ट्रेस

कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू इन दिनों अपनी अगली फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच कार्तिक ने फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर किय

आमिर खान ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, इन 5 वजहों से एक्टर को करेंगे मिस फैंस
सुशांत सिंह राजपूत ने नहीं किया था सुसाइड | loopholes which show sushant singh rajput dint die by suicide
तापसी पन्नू ने एक अनजान बुजुर्ग महिला के लिए किया कुछ ऐसा, हो रही है खूब तारीफ

कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू इन दिनों अपनी अगली फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच कार्तिक ने फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर किया है, जिसमें तब्बू एक खास प्रोटेक्टर के पीछे दिखाई दे रही हैं। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा है कि ये तब्बू का स्पेशल जेड प्लस कोरोना बायो बबल है। जिससे बाहर आने से उन्होंने साफ मना कर दिया।

कार्तिक ने लिखा- वेलकम बैक तब्बू जी। लेकिन उन्होंने बायो बबल से बाहर आने से मना कर दिया। वे अपना खुद का पोर्टेबल जेड प्लस + बायो बबल सेट पर लाती हैं। कार्तिक के साथ इस फोटो में अनीस बज्मी और कियारा भी हैं। तब्बू का यह स्पेशल कोरोना कवच कांच का बना है। तब्बू ने यह कदम तब उठाया जब महाराष्ट्र में कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।

इसके पहले फिल्म के लेट होने के कारण से तब्बू के बैकआउट की खबर आई थी। तब अनीस बज्मी ने इस पर विराम लगाते हुए कहा था कि तब्बू ने शूटिंग से कभी इनकार नहीं किया। बल्कि मैं ही 10 महीने के लिए मुंबई में नहीं था। कोविड 19 के बढ़ने के बाद मैं अपनी फैमिली के साथ लोनावला वाले फार्महाउस में चला गया था।