Asim Riaz के साथ शादी करने को लेकर हिमांशी खुराना का बड़ा बयान, बताया क्यों हो रही है देरी

HomeTelevision

Asim Riaz के साथ शादी करने को लेकर हिमांशी खुराना का बड़ा बयान, बताया क्यों हो रही है देरी

रियलिटी शो बिग बॉस 13 के पूर्व कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना और आसिम रियाज टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल में से एक हैं। इन दोनों को सलमान खान के रियलिटी शो

Anupama के घर से धक्के मारकर निकाली जाएगी राखी, पाखी पर चढ़ेगा नंदिनी का पारा
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: गोयनका सदन में सीरत की सच्चाई खोलेगी शीला, कार्तिक का सपना होगा चकनाचूर
Bigg Boss फेम राहुल वैद्य ने दिशा परमार संग रचाई शादी? इंटरनेट पर Photo वायरल

रियलिटी शो बिग बॉस 13 के पूर्व कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना और आसिम रियाज टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल में से एक हैं। इन दोनों को सलमान खान के रियलिटी शो में एक-दूसरे से प्यार हो गया था। उसके बाद से हिमांशी खुराना और आसिम रियाज रिश्ते में हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। अब हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज के साथ शादी को लेकर बड़ी बात बोली है।

हिमांशी खुराना ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर और निजी जिंदगी को लेकर ढेर सारी बातें कीं। साथ ही आसिम रियाज के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी बड़ी बात कही है। हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज के साथ अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा है कि यह एक बड़ा कमेंट है, हम दोनों इसमें जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं।

हिमांशी खुराना ने कहा, ‘आसिम ने इस समय पूरी तरह से काम शुरू कर दिया है और यही वक्त है जब वह आगे बढ़ सकता है, तरक्की कर सकता है। इसलिए अभी हम शादी के बारे में नहीं सोच रहे हैं। मैं भी लगातार काम कर रही हूं और कई बढ़िया ऑफर भी हैं। शादी करने का मतलब है कि हमें एक-दूसरे को वक्त देना होगा। फिलहाल हम दोनों अलग-अलग इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और वहां के तौर-तरीके, माइंडसेट एकदम अलग है।