Arjun Kapoor ने अपनी एक जैसी तस्वीरें शेयर कर पूछा अंतर, बहन Janhvi ने दिया काफी मजेदार रिएक्शन

HomeLife Style

Arjun Kapoor ने अपनी एक जैसी तस्वीरें शेयर कर पूछा अंतर, बहन Janhvi ने दिया काफी मजेदार रिएक्शन

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी खुद की दो एक जैसी दिखने वाली तस्वीरों को शेयर किया था. एक्टर ने अपने फॉलोअर्स स

Shilpa Shetty को हॉलीवुड से मिले थे कई बड़े ऑफर, लेकिन इस वजह से कर दिया मना
Priyanka Chopra ने न्यूयॉर्क में खोला भारतीय रेस्टोरेंट, एक्ट्रेस ने दिया ये नाम, जानिए कब होगा शुरू
जाकिर खान स्टेण्ड अप कॉमेडियन लेखक के बारे में कुछ ख़ास बातें

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी खुद की दो एक जैसी दिखने वाली तस्वीरों को शेयर किया था. एक्टर ने अपने फॉलोअर्स से दोनों तस्वीरों के बीच अंतर पूछा था. गौरतलब है कि अर्जुन कपूर के इस सवाल पर कई रिएक्शन आए वहीं उनकी सिस्टर जान्हवी कपूर ने भी अपना रिएक्शन दिया है जो काफी वायरल हो रहा है.

बता दें कि अर्जुन कपूर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वे मुंह पर हाथ रखकर एक झूले पर बैठकर पोज दे रहे हैं. अर्जुन की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए, जान्हवी ने लिखा है, “रात के खाने के दौरान कपूर घर में क्या चल रहा है? पहली तस्वीर में आप ये सोच रहे हैं कि मैंने डाइनिंग टेबल के पास कथक खत्म किया. दूसरी तस्वीर में ये कि अब मैं फिर कब शुरू करूंगा.” जान्हवी के इस कमेंट पर रिप्लाई करते हुए अर्जुन ने भी लिखा, “वाह”.

कई फैंस ने भी अर्जुन की तस्वीरों में अंतर बताया हैं. कई ने उनकी स्माइल और माथे की लकीरों के अंतर को हाईलाइट किया है.

वर्क फ्रंट की बात करें तो , अर्जुन कपूर ने हाल ही में भूत पुलिस की शूटिंग शुरू की है. इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडीज भी हैं. वह जल्द ही सरदार एंड ग्रैंडसन नाम की फिल्म में नजर आएंगे. ये फिल्म गर्मियों में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. वहीं जान्हवी की बात करें तो हाल ही में उनकी रूही फिल्म थिएटर में रिलीज हुई थी. रूही के सभी गाने हिट रहे हैं. फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला है. फिलहाल जान्हवी न्यूयॉर्क में हैं और वहां अपनी बहन खुशी कपूर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं.