Anupama को पाखी चटाएगी धूल, काव्या के बिना करेगी कमाल

HomeTelevision

Anupama को पाखी चटाएगी धूल, काव्या के बिना करेगी कमाल

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर फेमस टीवी सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में अब न

वट सावित्री की पूजा में काव्या संग होगा हादसा, ढाल बनकर खड़ी रहेगी अनुपमा
Mohd Danish ने सहवाग बनकर छुड़ाए ट्रोलर्स के छक्के, एक जवाब से की सबकी बोलती बंद
Amit Kumar के बाद कुमार सानू ने ‘इंडियन आइडल’ को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘गॉसिप से मिलेगी टीआरपी, समझा करो यार.

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर फेमस टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में अब नए ट्विस्ट आने वाले हैं. अनुपमा के घर में पहले ही मुसीबतें कम नहीं थीं कि अब एक और आ गई है. अनुपमा के फैंस को ये जानकर शॉक लगेगा कि अनुपमा कॉम्पीटीशन हारने वाली है, वो भी शानदार परफॉर्मेंस के बाद.

अभी तक आपने देखा कि अनुपमा (Anupama) को काव्या (Madalsa Sharma) चैलेंज करती है कि वो उसे हरा देगी. वहीं पाखी अनुपमा की टीम का डांस देखकर हैरान नजर आई. इसी बीच बड़ा ड्रामा होगा क्योंकि काव्या, पाखी को दगा देकर भाग गई है. वो उसके साथ डांस नहीं करने वाली है. आपको एक बार लगेगा कि पाखी का अब स्टेज पर मजाक बनना तय है, लेकिन उसे बचाने के लिए अनुपमा आगे आएगी. वो इस बार पाखी को अकेला नहीं छोड़ेगी, बल्कि वो उसका अलग तरीके से साथ देगी.

जहां अनुपमा (Anupama) ने तय किया था कि वो अब पाखी को निराश नहीं करेगी वहीं अब एक बार फिर ऐसा मौका आने वाला है, जहां अनुपमा को पाखी को दुखी करना ही पड़ेगा. साथ ही अनुपमा नहीं चाहती कि किसी भी कीमत पर पाखी हारे. इसी बीच उसे एक तरकीब सूझेगी. अनुपमा पाखी का कॉन्फीडेंस बढ़ाने के लिए उसे गुस्सा दिलाएगी. अनुपमा सोचेगी कि अगर वो पाखी से प्यार से बात करेगी तो वो उसकी बात कभी नहीं मानेगी. ऐसे में वो पाखी को चिढ़ाएगी, जिससे पाखी को गुस्सा आ जाए.

अनुपमा (Anupama) की बात सुनकर पाखी गुस्से से लाल हो जाएगी. परेशान पाखी ठान लगेगी कि उसे सबको दिखाना ही है कि वो अकेले भी शानदार डांस कर सकती है.