Anupama के घर से धक्के मारकर निकाली जाएगी राखी, पाखी पर चढ़ेगा नंदिनी का पारा

HomeTelevision

Anupama के घर से धक्के मारकर निकाली जाएगी राखी, पाखी पर चढ़ेगा नंदिनी का पारा

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर फेमस टीवी सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में अब न

बिग बॉस के घर में एंट्री करेंगी एकता कपूर, मिर्जापुर के मुन्ना भैया संग आएंगी नजर
शो में हुई ‘जबरदस्ती की शादी’, खूब आई टीआरपी
KBC 12: अमिताभ बच्चन ने बाल ठाकरे संग मुलाकात से जुड़ा सुनाया किस्सा, पत्नी जया बच्चन भी थीं साथ

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर फेमस टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में अब नए ट्विस्ट आने वाले हैं. अनुपमा के घर में ड्रामा न हो क्या ऐसा हो सकता है? अनुपमा की जिंदगी में नई परेशानियों का दौर शुरु हो गया है. कभी बेटी पाखी, कभी राखी तो कभी काव्या उसकी मुसीबतें बढ़ा रहे हैं. राखी को मामा जी घर से धक्के मारकर निकालेंगे.

घर में राखी आई है और वो अनुपमा (Anupama) और उसके परिवार को पैसे ऑफर कर रही है. साथ ही वो कोई खरी-खोटी सुनाने का मौका भी नहीं चोड़ रही. पूरा शाह परिवार उसकी बातों से परेशान हो गया है. वनराज से लंबी बहस के बाद भी राखी चुप होने का नाम नहीं ले रही है. ऐसे में राखी का दिमाग ठिकाने लगाने के लिए उससे मामा जी भिड़ते नजर आएंगे.

मामा जी हमेशा से ही राखी को पसंद करते थे, लेकिन पहली बार वो उसकी बुरी तरह बेइज्जती करते हैं और उसे तेज आवाज में जाने के लिए कहते हैं. अनुमा (Anupama) और पूरा शाह परिवार मामा जी पर गर्व महसूस करता है. इसी बीच राखी बेइज्जत होकर घर से चली जाती है. उसके पास घर में टिकने का चारा ही नहीं बचता.

वहीं इस सबसे हटकर नंदिनी और पाखी की जोरदार लड़ाई होगी. नंदिनी और पाखी दोनों एक-दूसरे को खूब खरी-खोटी सुनाएंगी. दरअसल, काव्या (Madalsa Sharma) पाखी को डांस सिखाने से मना कर देगी. वो पाखी से कहेगी कि वो थक चुकी है और उसे ब्रेक चाहिए. इस बात से पाखी नाराज हो जाएगी. घर के बाकी सदस्यों पर उसका गुस्सा फूटेगा. गुस्से में वो अकेले ही प्रैक्टिस करने की बात तय करेगी. अनुपमा (Anupama) से पाखी की परेशानी देखी नहीं जाएगी और अनुपमा नंदिनी को डांस सिखाने के लिए भेजेगी. पाखी नंदिनी को देखकर और गुस्सा हो जाएगी और उसे अनुपमा की चमची कहेगी.

इस बात को लेकर विवाद बढ़ जाएगा और इसी बीच किंजल भी आगे आकर पाखी को डांटेगी. वहीं अनुपमा (Anupama) भी आ जाएगी तभी अनुपमा से नंदिनी, पाखी को थप्पड़ मारने के लिए कहेगी. समर भी पाखी की हरकत से नाराज होगा. पाखी बिल्कुल काव्या जैसी होती जा रही है. जिस तरह काव्या, अनुपमा को परेशान करती है ठीक वैसे ही पाखी भी किंजल और नंदिनी को परेशान करने लगी है. इस बात से अनुपमा परेशान हो जाएगी. अनुपमा (Anupama) अपने परिवार के बीच चल रही घमासान लड़ाई को कैसे शांत कराएगी.