Ankita Lokhande के घर इस वजह से पहुंची किन्नर पूजा शर्मा, जमकर किया डांस, उतारी नजर

HomeTelevision

Ankita Lokhande के घर इस वजह से पहुंची किन्नर पूजा शर्मा, जमकर किया डांस, उतारी नजर

पवित्र रिश्ता' फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सेशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच शेयर करती हैं।

Imlie Spoiler Alert: इमली के चलते उतरेगा मालिनी के चेहरे से शराफत का नकाब, आदित्य के पैरों तले खिसकेगी जमीन
Khatron Ke Khiladi 11 Contestants Final List Out: रोहित शेट्टी के इशारे पर नाचेंगे ये 12 कलाकार, केपटाउन में होगी शूटिंग
अपनी शादी दांव पर लगाकर पछताएगी सई, माफी मांगने दौड़ा आएगा विराट

पवित्र रिश्ता’ फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सेशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच शेयर करती हैं। यही नहीं अंकिता अपनी फैमिली और अपनी लाइफ से जुड़े अहम पलों को भी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। वहीं हाल ही में अंकिता ने माता- पिता की एनिवर्सरी मनाई। उन्होंने दोनों को एक खास और अनोखा सरप्राइज दिया, जिसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

दरअसल, अंकिता लोखंडे के मम्मी-पापा की वेडिंग एनिवर्सरी हाल ही में थी। इस खास मौके पर अंकिता ने अपने घर पर किन्नर पूजा शर्मा को बुलाया था। पूजा का घर पर आना अंकिता के पैरेंट्स के लिए भी एक सरप्राइज था। पूजा के बिताए कुछ खास पलों का वीडियो अंकिता ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनके इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं पूजा शर्मा ने भी वीडियो में अंकिता के बारे में बहुत सी बातें कहती नजर आ रही हैं। दोनों का ये वीडियो उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

अंकिता के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह किस तरह से फैंस से पूजा को मिलवाती हैं और उनका आशीर्वाद ले रही हैं। वहीं दूसरे वीडियो में पूजा, एक्ट्रेस के माता-पिता की नजर उतारती दिख रही हैं। साथ ही पूजा परिवार के लोगों के साथ जमकर डांस भी करती हैं। वहीं आप देख सकते हैं कि घर के सभी लोग पूजा के साथ कितने खुश नजर आ रहे हैैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में भी दिल की बात जाहिर की है।