Amitabh Bachchan ने फिर से शुरू की शूटिंग, फैन्स को बताया लॉकडाउन 2.0 के बाद काम का पहला दिन

HomeCinema

Amitabh Bachchan ने फिर से शुरू की शूटिंग, फैन्स को बताया लॉकडाउन 2.0 के बाद काम का पहला दिन

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन के बारे में हर कोई जानता है कि वो अपने काम को लेकर कितने गंभीर हैं। सेट पर टाइम से जाना, एक फिक्स्ड रूटीन और डिसिप्लिन

Sunny Deol ने 57 की उम्र में खुद से 38 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ किए थे बोल्ड सीन, इंटिमेसी में खो गए थे.
सलमान खान की फैंस से अपील, मुश्किल घड़ी में सुशांत सिंह राजपूत के परिवार का सहारा बनें
अजय देवगन ने पापा के साथ शेयर की पहली फिल्म की तस्वीर | Ajay devgn shares a nonetheless from pool aur kaante with dad Veeru Devgan

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन के बारे में हर कोई जानता है कि वो अपने काम को लेकर कितने गंभीर हैं। सेट पर टाइम से जाना, एक फिक्स्ड रूटीन और डिसिप्लिन फॉलो करना उनकी आदतों में शुमार है। सोमवार का दिन भी अमिताभ बच्चन के लिए बेहद खास रहा। कोरोना की दूसरी लहर में शूटिंग बंद होने के बाद अब बिग बी फिर से काम पर वापस लौटे हैं।

सुबह-सुबह सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अमिताभ बच्चन ने अपने शूट पर वापस जाने की जानकारी दी। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा,’काम के लिए ड्राइव कर जाते हुए.. ये मेरा पहला दिन है शूट का लॉकडाउन 2.0 के बाद, मैंने पैनगोलिन मास्क लगाया हुआ है और यहीं मेरी अभिव्यक्ति है। हर रोज, हर राह चीजें बेहर और बेहतर हो रही हैं।’ के साथ ही उन्होंने दो नमस्ते वाले और एक हार्ट इमोजी बनाया है।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर पुराने दिनों को याद करते हुए तस्वीरें साझा करते हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक बच्ची को ऑटोग्राफ देते हुए एक थ्रोबैक फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने बताया है कि कैसे बीते समय में फैंस अपना प्यार और प्रशंसा जाहिर करते थे।

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो एक बच्ची को ऑटोग्राफ दे रहे हैं। बिग बी अपने सामने देखकर वो बच्ची बहुत उत्साहित और खुश है। इसके कैप्शन में अभिनेता ने लिखा- ‘वो दिन गए जब फैंस अपना प्यार और प्रशंसा इस बच्ची की तरह जाहिर करते थे। इतनी कृतज्ञता से भरी.. बस उसकी अभिव्यक्ति को देखें। अब ये सिर्फ एक इमोजी है। अगर तुम्हारी किस्मत अच्छी रही तो।’