Amitabh Bachchan के बंगले की तोड़ी जाएगी दीवार, BMC ने भिजवाया था नोटिस

HomeNews

Amitabh Bachchan के बंगले की तोड़ी जाएगी दीवार, BMC ने भिजवाया था नोटिस

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का बंगला 'प्रतीक्षा' अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है. इस बंगले को देखने और बंगला से अमिताभ की एक झलक पाने के लिए लोग

कंगना रनौट का बड़ा खुलासा, बोलीं- जावेद अख्तर ने कहा था कि मेरे पास सुसाइड के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा
सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने अपना फेसबुक, इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिलीट | Sushant Singh Rajput’s Sister Deletes Her Profiles on Fb, Instagram
सलमान खान के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे केआरके, बोले- बॉलीवुड वालों ने मेरा मजाक. 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का बंगला ‘प्रतीक्षा’ अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है. इस बंगले को देखने और बंगला से अमिताभ की एक झलक पाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं, लेकिन अब महानायक के इस बंगले की दीवार टूटने जा रही है और यह दीवार महानगर पालिका तोड़ेगी.

बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के बंगले को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल, मुंबई महानगर पालिका इन दिनों जुहू इलाके में स्थित अमिताभ के बंगले की दीवार को तोड़ने की तैयारी में है.

अमिताभ को 2017 में बीएमसी ने नोटिस भेजा था, लेकिन महानायक ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया था. ऐसे में अब मुंबई उपनगरीय कलेक्ट्रेट के सर्वे अधिकारियों को बंगले को तोड़े जाने के लिए चिन्हित निर्देश दे दिए गए हैं. कहा जा रहा है कि संत ज्ञानेश्वर मार्ग को और चौड़ा करने के लिए अमिताभ बच्चन के घर की दीवार को तोड़ा जा रहा है.

गौरतलब है कि इस क्षेत्र में अमिताभ बच्चन के 3 और बंगले मौजूद हैं. वहीं, संत ज्ञानेश्वर मार्ग की चौड़ाई अभी सिर्फ 45 फुट है, लेकिन बीएमसी इसे 60 फुट चौड़ा करना चाहती है. ताकि इस सड़क पर जो जाम लगता है, उससे बचा जाए. अब इस काम के बीच में अमिताभ बच्चन और बिजनेसमैन सत्यमूर्ति का बांग्ला आ रहा है.