Akshay Kumar की मेगा बजट फ़िल्म ‘पृथ्वीराज’ को लेकर खुलासा, इस ऐतिहासिक महाकाव्य पर आधारित है कहानी

HomeCinema

Akshay Kumar की मेगा बजट फ़िल्म ‘पृथ्वीराज’ को लेकर खुलासा, इस ऐतिहासिक महाकाव्य पर आधारित है कहानी

साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्मों में शामिल अक्षय कुमार की फ़िल्म पृथ्वीराज इस साल दिवाली के अवसर पर रिलीज़ होने वाली है। यह तो सब जानते हैं कि पृथ्वीराज

महाशिवरात्रि के मौके पर ‘राधे- श्याम’ का नया पोस्टर रिलीज, प्रभास और पूजा हेगड़े ने जीता दिल
अमेज़ॅन प्राइम की फिल्म ‘पेंगुइन’ A canine will play an necessary position in Amazon prime video movie Penguin
सोनू निगम का सनसनीखेज खुलासा, म्यूजिक माफिया का लिया नाम | Sonu Nigam makes sensational allegation on Bhushan Kumar, exposes music mafia by naming them, see video

साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्मों में शामिल अक्षय कुमार की फ़िल्म पृथ्वीराज इस साल दिवाली के अवसर पर रिलीज़ होने वाली है। यह तो सब जानते हैं कि पृथ्वीराज की कहानी इतिहास में विशेष स्थान रखने वाले महाराजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन और संघर्ष को दिखाएगी, मगर अब इसको लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। फ़िल्म के निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि इसकी कहानी की प्रेरणा कहां से आयी है।

पृथ्वीराज में अक्षय कुमार शीर्षक किरदार निभा रहे हैं तो मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर संयोगिता के किरदार के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। फ़िल्म की कहानी को लेकर डॉ. द्विवेदी ने बताया- कहानी मुख्य रूप से मध्यकालीन इतिहास के महाकाव्य पृथ्वीराज रासो पर आधारित है, जिसकी रचना उस युग के महान कवि चंदबरदाई ने की थी। इतिहास संबंधी विषयों के लिए ख़ास रुचि रखने वाले डॉ. द्विवेदी ने इतिहास के महान योद्धा को जानने-समझने के लिए गहरी रिसर्च की है। उन्होंने कहा कि इतिहास के ऐसे योद्धाओं के बारे में रिसर्च करना उस दौर के योद्धाओं से संवाद कायम करने जैसा अनुभव है।

छोटे पर्दे पर चाणक्य जैसे लोकप्रिय और कालजयी धारावाहिक के लिए याद किये जाने वाले डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी इतिहास को विश्वसनीयता के साथ पर्दे पर उतारने के लिए जाने जाते हैं। पिंजर और मोहल्ला अस्सी जैसी फ़िल्में उनकी समाज और सिनेमाई समझ की मिसाल हं। डॉ. द्विवेदी ने बताया कि पृथ्वीराज रासो के अलावा दूसरी साहित्यिक रचनाओं में भी पृथ्वीराज चौहान के बारे में लिखा गया है। ऐतिहासिक विषयों की रिसर्च के दौरान कहानी के साथ कला, आर्कियोलॉजी, कॉस्ट्यूम्स, संस्कृति और डाटा का अध्य्यन करना भी उन्हें भाता है। इन्हें कैमरे की नज़र से देखने का अनुभव अलग ही है।

डॉ. द्विवेदी मानते हैं कि पृथ्वीराज जैसे योद्धाओं की कहानी आज के दौर में काफ़ी प्रासंगिक हैं। ऐसे किरदार सिर्फ़ युवाओं को लुभाने के लिए नहीं बनाये जाते, बल्कि ये इसलिए चुने जाते हैं, क्योंकि प्रासंगिक हैं। पृथ्वीराज का निर्माण यशराज फ़िल्म्स द्वारा किया जा रहा है। फ़िल्म में पृथ्वीराज और क्रूर आक्रांता मुहम्मद गौरी के बीच जंग कहानी का ख़ास हिस्सा होगी। फ़िल्म में सोनू सूद और संजय दत्त भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे। बताते चलें, डॉ. द्विवेदी अक्षय कुमार की फ़िल्म राम सेतु से भी बतौर एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर जुड़े हैं।