Aishwarya Rai के बाद अब लोगों ने ढूंढा Saif Ali Khan का डुप्लीकेट, हमशक्ल की फोटो हुई Viral

HomeCinema

Aishwarya Rai के बाद अब लोगों ने ढूंढा Saif Ali Khan का डुप्लीकेट, हमशक्ल की फोटो हुई Viral

सोशल मीडिया के ज़माने में कोई भी रातों रात स्टार बन जाता है. कोई भी चीज़ एकदम से वायरल भी हो जाती है और हॉट टॉपिक बन जाती है. बॉलीवुड की दुनिया में इन द

अक्षय कुमार का खुलासा- कोरोनाकाल के दौरान पूरी की पांच फिल्मों की शूटिंग, साथ ही कही ये बात
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से पटना में मिले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, हुई बातचीत, देंखे PICS legislation minister ravishankar prasad attain sushant singh rajput dwelling meet household
गिनीज बुक में दर्ज है इन बॉलीवुड सितारों के नाम, वजह जानकर नहीं होगा यकीन

सोशल मीडिया के ज़माने में कोई भी रातों रात स्टार बन जाता है. कोई भी चीज़ एकदम से वायरल भी हो जाती है और हॉट टॉपिक बन जाती है. बॉलीवुड की दुनिया में इन दिनों फ़िल्मी हस्तियों के डुप्लीकेट की खूब चर्चा है. अचानक से एक बार फिर लोगों ने फिल्म स्टार्स के हमशक्ल को याद करना शुरू कर दिया. बीते दिनों दिग्गज अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) की हमशक्ल आमना इमरान (Aamna Imran) की तस्वीरें वायरल हो गईं. सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐश्वर्या की ‘फोटो कॉपी’ ढूंढ लिया मगर अब एक बार फिर लोगों ने बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान (Saif Ali Khan Duplicate) के हमशक्ल को खोज लिया है.

सोशल मीडिया पर अचानक से लोग सैफ अली खान के डुप्लीकेट की बात कर रहे हैं और एक शख्स की तस्वीर शेयर कर रहे हैं और बता रहे हैं कि यह सैफ के जैसे दिखते हैं. वायरल हो रही फोटो में जो शख्स है उसने पेट्रोल पंप की ड्रेस पहनी हुई है मगर उनका चेहरा सैफ से ज़रूर मिल रहा है. हालांकि अब तक इस इंसान के नाम का पता नहीं चल पाया है. लोगों ने इन्हें सैफ अली खान की ‘ज़ेरोक्स कॉपी’ बता दी है

बता दें कि कुछ साल पहले भी इस इंसान की फोटो वायरल हुई थी और लोगों ने जमकर रिएक्शन भी दिया था. गौरतलब है कि इन दिनों ऐश्वर्या राय, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन के हमशक्ल की फोटोज खूब वायरल हुईं हैं.