रणवीर सिंह को आत्माओं पर नहीं था यकीन लेकिन ‘बाजीराव मस्तानी’ के सेट पर हुआ कुछ ऐसा..

HomeCinema

रणवीर सिंह को आत्माओं पर नहीं था यकीन लेकिन ‘बाजीराव मस्तानी’ के सेट पर हुआ कुछ ऐसा..

रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में पेशवा बाजीराव का रोल निभाया था। वह फिल्म से जुड़ा डरावना अनुभव बता चुके हैं। उन्होंने बत

सुशांत सिंह राजपूत को इस कारण से लग रहा था मर्डर की आशंका | Sushant singh rajput’s suspected his homicide by mahesh Bhatt
करीना कपूर खान, शर्मिला टैगोर सहित अपनी वाइफ सोहा अली खान के कर्जदार हैं कुनाल खेमू, फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल नोट
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से पटना में मिले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, हुई बातचीत, देंखे PICS regulation minister ravishankar prasad attain sushant singh rajput residence meet household

रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में पेशवा बाजीराव का रोल निभाया था। वह फिल्म से जुड़ा डरावना अनुभव बता चुके हैं। उन्होंने बताया था कि उन्हें मराठा सेनापति बाजीराव का भूत दिखा था। यह घटना फिल्म की शूटिंग के वक्त हुई थी और रणवीर काफी डर गए थे। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी थीं।

फिल्म में दीपिका मस्तानी और प्रियंका चोपड़ा काशीबाई के रोल में थी। 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रणवीर ने बताय था कि ऐसा होने के पहले वह भूतों पर यकीन नहीं करते थे। वह बताते हैं, बहुत डरावना एक्सपीरिएंस था और मैं बुरी तरह डर गया था। मुझे ये शूट के सबसे कठिन दिनों के रूप में याद है। मुझे लगता है कि मैंने किसी की उपस्थिति महसूस की और किसी ने उनसे कहा कि यह वही (बाजीराव) हैं।

रणवीर को लगता है कि उन्हें बाजीराव की आत्मा का अहसास हुआ था। एक हफ्ते बाद जब वह शावर ले रहे थे तो उनके दिमाग में आया, अगर उनका भूत आ गया या उनकी आत्मा वगैरह आ गई तो क्या होगा। पता नहीं मेरे दिमाग में ये सब क्यों आया। मगर पता नहीं क्या हुआ कि अगले हफ्ते ये सच में हो गया। उस दिन का शूट कठिन था और मैं प्रार्थना कर रहा था कि यह ठीक से हो जाए। सेट पर काले रंग की दीवार थी जिस पर सफेद रंग की धूल से बाजीराव का फिगर बन गया। इसमें पगड़ी, आंखें, नाक, मूछ और बाहें सबको दिख रहे थे। रणवीर ने इस बात से इनकार नहीं किया कि हो सकता है ये उनका दिमागी फितूर हो लेकिन ये भी माना कि उन्हें अंदर से ही महसूस हो रहा था।