मिर की ‘लाल सिंह चड्ढा’ से भिड़ेगी अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’, क्या है इस क्लैश का पूरा गणित?

HomeCinema

मिर की ‘लाल सिंह चड्ढा’ से भिड़ेगी अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’, क्या है इस क्लैश का पूरा गणित?

अल्लू अर्जुन की पैन-इंडिया लेवल पर बन रही फिल्म फ्रैंचाइज़ी ‘पुष्पा’ की रिलीज़ डेट आ गई है. 3 अगस्त को सोशल मीडिया के माध्यम से बताया गया कि ‘पुष्पा’

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से पटना में मिले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, हुई बातचीत, देंखे PICS regulation minister ravishankar prasad attain sushant singh rajput residence meet household
फूड मेनू में समोसा ढूंढ़ रहे थे रितिक रोशन, तस्‍वीर देख टाइगर श्रॉफ की भी छूट गई हंसी
इमरान हाशमी का एंट्री सीन धमाकेदार बनाने के लिए मेकर्स खर्च करेंगे 10 करोड़ रुपए, सलमान-कटरीना ने यशराज स्टूडियो में शुरू की शूटिंग

अल्लू अर्जुन की पैन-इंडिया लेवल पर बन रही फिल्म फ्रैंचाइज़ी ‘पुष्पा’ की रिलीज़ डेट आ गई है. 3 अगस्त को सोशल मीडिया के माध्यम से बताया गया कि ‘पुष्पा’ सीरीज़ की पहली फिल्म क्रिसमस 2021 पर रिलीज़ होगी. अल्लू अर्जुन की पिछली फिल्म थी ‘अला वैकुंठपुरमुलो’. साउथ इंडियन पब्लिक की सेंसिबिलिटी के हिसाब से बनी इस फिल्म को देशभर में खूब पसंद किया गया. इसलिए अब अर्जुन फुल फ्लेज़्ड तरीके से हिंदी ऑडियंस को लुभाने की तैयारी में लग गए. उसी प्लानिंग का हिस्सा है ‘पुष्पा’. एक बिग बजट एक्शन ओरिएंटेड मेनस्ट्रीम सिनेमा.

‘पुष्पा’ की क्रिसमस रिलीज़ डेट ने एक नई मुश्किल खड़ी कर दी है. मुश्किल ये है कि इसी तारीख पर आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ भी थिएटर्स में उतरनी है. आमिर जोर-शोर से अपनी फिल्म की शूटिंग में लगे हुए हैं. बावजूद इसके उम्मीद कम लग रही है कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ क्रिसमस वीकेंड पर रिलीज़ हो पाएगी. मगर फिलहाल के लिए उसकी रिलीज़ डेट दिसंबर 2021 ही है. इसलिए इसे Pushpa Vs Laal Singh Chaddha की तरह देखा जा रहा है.

अगर ये क्लैश होता है, तो वो सबके लिए नुकसानदेह सौदा साबित होगा. क्योंकि कोविड पैंडेमिक की वजह से वैसे ही देशभर के थिएटर्स की हालत खराब है. एग्ज़ीबिटर्स और डिस्ट्रिब्यूटर्स परेशान हैं. क्योंकि थिएटर्स छिटपुट तरीके से खुल रहे हैं, जिसकी वजह से कोई फिल्म रिलीज़ नहीं हो पा रही. ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘पुष्पा’ अगर अलग-अलग दिनों पर रिलीज़ होंगी, तो फिल्म डिस्ट्रिब्यूटर्स और सिनेमाघर मालिकों को फायदा पहुंचेगा. क्योंकि एक तो बिज़नेस चलता रहेगा. दोनों फिल्मों का स्केल और स्टार पावर देखकर साफ हो जाता है कि उनमें दर्शकों को आकर्षित करने की भरपूर क्षमता है. अगर इकलौती रिलीज़ हुई फिल्म उन्नीस भी होती है, तब भी पब्लिक उसे एक बार देख आएगी. क्योंकि उनके पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है.

मगर जब ये दो फिल्में एक ही दिन सिनेमाघरों में उतरेंगी, तो ज़ाहिर तौर पर एक-दूसरे की कमाई में बड़ी सेंधमारी करेंगी. पब्लिक लॉकडाउन के बाद ऐसी आर्थिक स्थिति में नहीं है कि एक ही दिन दो फिल्में देख पाए. इसलिए क्लैश की स्थिति में किसी न किसी फिल्म को तो नुकसान होना तय है. जिस भी फिल्म को नुकसान होता है, उसका प्रोड्यूसर तमाम तरीकों से मार्केट से अपना पैसा वसूल लेगा. विदेश में फिल्म रिलीज़ करके भारी रेवेन्यू बटोर लेगा. मगर जिस डिस्ट्रिब्यूटर ने उसकी फिल्म खरीदकर रिलीज़ की और जिस एग्ज़ीबिटर ने अपने यहां वो फिल्म चलाई, उनका तो लॉस हो जाएगा.

फिल्मों की क्लैश के इर्द-गिर्द जो डर की बुनाई होती है, वो रियल है. जनता फिल्म देखने और उस पर टिप्पणी करने के अलावा दूसरे कंप्लीकेशंस पर ध्यान नहीं देती. इसलिए उन्हें क्लैश और उससे होने वाले नफा-नुकसान का पता नहीं चलता. एक तर्क ये भी है कि जो फिल्म अच्छी होगी, वो अच्छा पैसा कमाएगी. मगर ये बात हर बार सही साबित नहीं होती. ऐसी ढेरों फिल्में हैं, जिन्हें कल्ट स्टेटस प्राप्त है. मगर उन फिल्मों का प्रोड्यूसर दोबारा कोई फिल्म नहीं बना पाया.

‘पुष्पा’ पर आते हैं. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ फहाद फाज़िल और रश्मिका मंदाना जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. वहीं अद्वैत चंदन डायरेक्टेड ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर के साथ करीना कपूर और नागा चैतन्य मुख्य किरदारों में नज़र आएंगे. चर्चा है कि आमिर की इस फिल्म में शाहरुख और सलमान भी गेस्ट अपीयरेंस कर रहे हैं.