पाखी चलेगी गंदी चाल, अजिंक्य को सई के बेडरूम तक पहुंचने में करेगी मदद

HomeTelevision

पाखी चलेगी गंदी चाल, अजिंक्य को सई के बेडरूम तक पहुंचने में करेगी मदद

टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) आपने अब तक देखा सई अपने सारे पैसे इकट्ठा करके निनाद यानी अपने ससुर के लिए हारमोन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से होगी Karan Kundrra की छुट्टी, एक्टर ने कहा ‘मुझे ऐसे रोल.
Amit Kumar के बाद कुमार सानू ने ‘इंडियन आइडल’ को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘गॉसिप से मिलेगी टीआरपी, समझा करो यार.
The Kapil Sharma Show के पहले गेस्ट होंगे ये सुपरस्टार, धमाकेदार होनेवाला है पहला एपिसोड

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) आपने अब तक देखा सई अपने सारे पैसे इकट्ठा करके निनाद यानी अपने ससुर के लिए हारमोनियम लेकर आती है. निनाद इमोशनल होकर सई को गले से लगा लेता है. यह देख सभी घरवाले इमोशनल हो जाते हैं. विराट अपने बाबा के पास आता है और वह माफी मांगता है कि वो आज तक उनके लिए कोई गिफ्ट नहीं लेकर आया.

विराट सई से अजिंक्य का नंबर मांगेगा, लेकिन सई बताने से इनकार कर देती है. पाखी एक बार फिर सुबह खाने के लिए नहीं आती है. इस पर भवानी सोनाली को कहती है कि वो खाना पाखी के कमरे में भिजवा दे. यह बात सुनकर अश्विनी थोड़ा नाराज हो जाती है और कहती है कि इसी जगह पर आज सई होती तो इसी बात का बतंगड़ बनाया जाता.

पाखी कहती है कि उसने कई जगहों पर जॉब के लिए अप्लाई किया हुआ है और जब तक उसे जॉब नहीं मिल जाती, तब तक वो अपने आई बाबा के घर रहेगी. सोनाली पाखी से कहती है कि इस घर की बहुएं बाहर जाकर काम नहीं करतीं, इस पर पाखी बिफर जाती है और सई की कॉलेज जाने वाली बातों से घरवालों को ताना देती है. पाखी अपना इमोशनल कार्ड खेलती है.

पाखी बताती है कि उसने जॉब करने का फैसला भवानी की वजह से लिया है. पाखी की सास सई से घर छोड़ने का कारण पूछती है, इतने में विराट आता है और पूछता है कि घर कौन छोड़ रहा है. इस पर पाखी विराट को ताना मारती है. विराट पाखी से माफी मांगता है और वो पाखी को सम्राट का वास्ता देता है. जिस पर पाखी कहती है कि वो सम्राट के इंतजार में जिंदगी नहीं बिताना चाहती. यह सुनकर सम्राट की मां आहत हो जाती है.

सई भी पाखी को घर नहीं छोड़कर जाने के लिए कहती है, जिस पर पाखी एक बार फिर सई को ताना मारती है. पाखी अपने निर्णय पर अटल हो जाती है. सई से मिलने उसका दोस्त अजिंक्य घर पर आता है और पाखी उसे उसके कमरे में भेज देती है. पाखी सभी घरवालों के सामने बताती है कि अजिंक्य विराट के बेडरूम में हैं और यह जानकर विराट के होश उड़ जाएंगे.