कोरोना से गुस्ताखी:सड़क किनारे आम खरीदने फराह खान ने हटा दिया मास्क, यूजर्स बोले-कॉमन सेंस बेच के आम खरीद लिए क्या

HomeCinema

कोरोना से गुस्ताखी:सड़क किनारे आम खरीदने फराह खान ने हटा दिया मास्क, यूजर्स बोले-कॉमन सेंस बेच के आम खरीद लिए क्या

फिल्म मेकर कोरियोग्राफर फराह खान मंगलवार को शॉपिंग करने निकलीं। जहां वे आम खरीदने सड़क किनारे रुकीं। हालांकि इस बीच बेहतरीन आम चुनने के दौरान उन्होंने

Cocktail के 9 साल पूरे होने पर बोलीं दीपिका पादुकोण, ‘वरोनिका’ ने मेरा करियर बदल दिया
अजय देवगन के साथ पान मसाला के एड में नजर आकर ट्रोल हुए शाहरुख खान, ये सेलेब्स भी कर चुके हैं पान मसाला प्रमोट
Radhe: Your Most Wanted Bhai में दिशा पाटनी के साथ अपने किसिंग सीन पर सलमान खान ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘मैं उनकी उम्र का दिखा हूं.

फिल्म मेकर कोरियोग्राफर फराह खान मंगलवार को शॉपिंग करने निकलीं। जहां वे आम खरीदने सड़क किनारे रुकीं। हालांकि इस बीच बेहतरीन आम चुनने के दौरान उन्होंने अपना मास्क हटा दिया। वीडियो में फराह ने दो आम सूंघने के लिए मास्क निकाला जिसे यूजर्स ने अनहाइजीनिक बताया। वहीं कुछ ने कहा कि आखिर इन्फेक्शन तो नाक से पहुंच ही गया।

मुंबई में कोरोना के बढ़ते केसेस के बीच इस तरह की लापरवाही को देख यूजर्स ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई। एक यूजर ने लिखा- मास्क उतार के आम कौन सूंघता है कोविड टाइम में, वो भी महाराष्ट्र में। ओ भाई मारो मुझे, कॉमन सेंस बेच के आम खरीद लिए क्या। वीडियो में फराह, वेंडर से पूछते हुए नजर आ रही हैं कि वह उसे एकदम पका हुआ आम दे, क्योंकि वह उसे तुरंत ही खाना चाहती हैं।

साल भर पहले लॉकडाउन के दौरान फराह ने बॉलीवुड के अपने कलीग्स से उनकी सुविधाओं को दिखाने पर खूब सुनाया था। फराह ने एक वीडियो में कहा था कि कुछ तो सोचो, ये कोई ग्लोबल पार्टी नहीं है दोस्तों, ये वैश्विक महामारी है।