107 KG वजन होने के बाद भी मिला TV के महादेव का रोल, एक मजबूरी के चलते छोड़ा शो, अब यहां है बिजी

HomeTelevision

107 KG वजन होने के बाद भी मिला TV के महादेव का रोल, एक मजबूरी के चलते छोड़ा शो, अब यहां है बिजी

11 मार्च को देशभर में महाशिवरात्रि (maha shivratri 2021) का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी मौके पर मंदिरों में रुद्राभिषेक के साथ ही भगवान शिव की

Jasmin Bhasin की शक्ल तक देखना नहीं चाहते Abhinav Shukla, Bigg Boss 14 कंटेस्टेंट ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Mann Kee Awaaz Pratigya 2 के सेट पर पहुंची Anupamaa की टीम, Pooja Gor-Arhaan Behl के संग दिखीं लीड एक्ट्रेस Rupali Ganguly
The Kapil Sharma Show:आ गई रिलीज डेट, अक्षय-अजय होंगे पहले एपिसोड के गेस्ट

11 मार्च को देशभर में महाशिवरात्रि (maha shivratri 2021) का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी मौके पर मंदिरों में रुद्राभिषेक के साथ ही भगवान शिव की आराधना की जाएगी। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी इस पर्व को पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। वैसे, आपको बता दें कि टीवी पर अक्सर शिव पर आधारित सीरियल दिखाए जाते रहे है। इनमें सबसे पॉपुलर शो रहा है देवों के देव महादेव (devo ke dev mahadev), जिसने घर-घर में अपनी पहचान बनाई। टीवी पर ये सीरियल सुपरहिट हुआ और इसमें मोहित रैना (mohit raina) ने महादेव का रोल प्ले किया था। इस रोल की वजह से मोहित ने जमकर पॉपुलैरिटी हासिल की थी। ये शो 2011-14 तक चला। हालांकि, शिव का किरदार निभाकर पॉपुलर होने के बाद भी मोहित ने यह एक बड़ी वजह के चलते छोड़ दिया था।

टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मोहित रैना अब फिल्मों में भी नजर आते हैं। दरअसल, उन्होंने फिल्मों की वजह से ही इस शो को छोड़ दिया था। मोहित इस सीरियल की शूटिंग में रोजाना 12 घंटे का वक्त देते थे। और फिल्म की शूटिंग करते वक्त वे महादेव को समय नहीं दे पा रहे थे। इसलिए उन्होंने शो छोड़ दिया था।

जम्मू के रहने वाले मोहित महाभारत और सम्राट अशोक जैसे सीरियल में भी लीड रोल प्ले कर चुके हैं। मोहित बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। लेकिन पढ़ने में काफी अच्छे थे इसलिए उनके मां-पिता चाहते थे कि वो सीए बनें। मोहित की हाइट और पर्सनालिटी काफी अच्छी है।