ऋतिक की फैन की फ्री में AC सर्विस की डिमांड, एक्टर बोले- जैसा आदेश मैडम

HomeCinema

ऋतिक की फैन की फ्री में AC सर्विस की डिमांड, एक्टर बोले- जैसा आदेश मैडम

ऋतिक का जवाब आने पर एक्टर की ये फैन बहुत ज्यादा खुश हो गईं और उन्होंने लिखा- हे भगवान.. ये क्या हो गया. इसके बाद अर्बन क्लैप ने भी फैन के ट्वीट को रीट

राणा दग्गुबाती मिहिका बजाज की शादी की रस्में शुरू, देखिए तस्वीरें | Rana daggubati and miheeka bajaj pre wedding ceremony festivities kickstart, see pics
लोगों को नसीहत देकर बुरी फंसी आलिया भट्ट, मालदीव वेकेशंस के लिए हो गईं ट्रोल
अपनी हर फिल्म के लिए ऑडिशन देती आई हैं मल्लिका शेरावत, स्टार किड्स पर कही ये बात

ऋतिक का जवाब आने पर एक्टर की ये फैन बहुत ज्यादा खुश हो गईं और उन्होंने लिखा- हे भगवान.. ये क्या हो गया. इसके बाद अर्बन क्लैप ने भी फैन के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- It’s Magic. It’s Magic.

सोशल मीडिया पर आए दिन ऋतिक रोशन की तारीफें करने वाली उनकी एक फैन को बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ने हाल ही में रिप्लाई किया. जाहिर तौर पर ऋतिक का एक रिप्लाई उनकी फैन का दिन बना गया लेकिन आखिर ये सब शुरू किस तरह हुआ? चलिए जानते हैं. दरअसल ऋतिक की फैन ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने एक्टर द्वारा प्रमोट की जाने वाली सभी कंपनियों और ब्रांड्स के नामों का जिक्र किया था.

इस पर अर्बन क्लैप नाम की एक कंपनी ने उनके ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, “इतना सब कर रहे हो तो AC सर्विस भी करा ही लो.” इससे पहले तक की सारी बातचीत तो फैन और कंपनी के बीच थी लेकिन इसके बाद ऋतिक की फैन ने एक्टर का जिक्र करते हुए अपने ट्वीट में लिख दिया कि क्या आप फ्री में AC सर्विस कराने में मेरी मदद कर सकते हो? जिसके जवाब में एक्टर ने लिखा- जैसा आपका आदेश मैम.

ऋतिक का जवाब आने पर एक्टर की ये फैन बहुत ज्यादा खुश हो गईं और उन्होंने लिखा- हे भगवान.. ये क्या हो गया. इसके बाद अर्बन क्लैप ने भी फैन के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- It’s Magic. It’s Magic. हमारे पास एक पावर जेट है जिसकी आपको जरूरत पड़ेगी. एक साल तक एसी की सर्विस और अर्बन क्लैप के कई सारे वाउचर्स. मालूम हो कि ऋतिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं.