IT Raid: अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के घर छापेमारी पर बोला आईटी विभाग- करोड़ों का हुआ हेरफेर

HomeCinema

IT Raid: अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के घर छापेमारी पर बोला आईटी विभाग- करोड़ों का हुआ हेरफेर

आयकर विभाग ने एक बयान में कहा कि मुंबई की दो प्रमुख फिल्म निर्माण कंपनियों, एक प्रमुख अभिनेत्री और दो टैलेंट मैंनेजमेंट कंपनियों पर 3 मार्च से ही तलाश

‘दोस्ताना 2’ के बाद कार्तिक आर्यन ने फिल्म ‘फैंटम’ में काम करने से किया मना,
कंगना रनौत का खुलासा- “मूवी माफियाओं ने सुशांत को न सिर्फ बैन किया बल्कि कतरा कतरा तोड़ दिया” VIDEO Kangana Ranaut Slams film mafia nepotism in bollywood For Sushant Singh Rajput Suicide
‘डॉन’ फिल्म का नाम सुनकर क्यों अमिताभ बच्चन को लगा था ये अंडरवियर का नाम

आयकर विभाग ने एक बयान में कहा कि मुंबई की दो प्रमुख फिल्म निर्माण कंपनियों, एक प्रमुख अभिनेत्री और दो टैलेंट मैंनेजमेंट कंपनियों पर 3 मार्च से ही तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, उनके सहयोगियों और एक्ट्रेस तापसी पन्नू के परिसरों पर आयकर विभाग के छापे एवं तलाशी के दौरान जांच एजेंसी को करोड़ों रुपये के हेरफेर का पता चला है. इसके बाद अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू की मुसीबतें बढ़ गई हैं. गौरतलब है कि अनुराग कश्यप और उनके सहयोगियों ने मिलकर फैंटम फिल्म्स के नाम से प्रोडक्शन हाउस खोला था जो अब बंद हो चुका है.

आयकर विभाग ने दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और पुणे में फैंटम फिल्म्स से जुड़े 28 ठिकानों पर रेड मारी. इसके अलावा, अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू, विकास बहल, मधु मेंटेना और टैलेंट मैनेजमैंट कंपनी क्वान के कुछ अधिकारियों और एक अन्य टैलेंट मैंनेजमेंट कंपनी के परिसरों पर भी छापेमारी की. आयकर विभाग ने एक बयान में कहा कि मुंबई की दो प्रमुख फिल्म निर्माण कंपनियों, एक प्रमुख अभिनेत्री और दो टैलेंट मैंनेजमेंट कंपनियों पर 3 मार्च से ही तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.