Bigg Boss 14: कविता कौशिक से फिर भिड़े अली गोनी, गुस्से में बोले- अब बताता हूं गुंडा कौन होता है

HomeTelevision

Bigg Boss 14: कविता कौशिक से फिर भिड़े अली गोनी, गुस्से में बोले- अब बताता हूं गुंडा कौन होता है

रिएलिटी शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में इन दिनों जबरदस्त बवाल देखने को मिल रहा है। घर में आए दिन लड़ाई झगड़े तो होते ही रहते हैं लेकिन आज आने वाले एप

मुंबई लॉकडाउन ने बढ़ाया इन 11 टीवी शोज के मेकर्स का काम, लोकेशन के साथ-साथ बदलेगी पूरी कहानी
Bigg Boss 15: Karan Johar के होस्ट बनते ही भयंकर ट्रोलिंग का शिकार हुए मेकर्स, भड़के फैंस दी शो बायकॉट करने की धमकी
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में होगी Karan Kundrra की एंट्री, बढ़ेंगी सीरत और कार्तिक की दूरियां

रिएलिटी शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में इन दिनों जबरदस्त बवाल देखने को मिल रहा है। घर में आए दिन लड़ाई झगड़े तो होते ही रहते हैं लेकिन आज आने वाले एपिसोड में जो देखने को मिलेगा, वो किसी बवाल से कम नहीं होगा। घर में कैप्टन बनकर पहुंची कविता कौशिक (Kavita Kaushik) के साथ यूं तो पहले भी कुछ लोगों के झगड़े हो चुके हैं, वहीं अब अली गोनी (Aly Goni) से उनका झगड़ा इस कदर आगे बढ़ गया कि अली ने कविता को खुलेआम धमकी दे डाली। मामला शुरू हुआ बिग बॉस के अनुशासन सिखाने के टास्क के बाद, जिसका प्रभार कविता कौशिक को दिया गया था।

दरअसल, घरवालों द्वारा किए गए नियमों के उल्लंघन से तंग आकर बिग बॉस ने सभी को सबक सिखाने के लिए घर की कैप्टन कविता कौशिक से कहा कि वो जिसको भी ऐसा करते देखें उसका जरूरी सामान बाहर रखे एक बॉक्स में फेंक दें। वहीं ऐसा सुनते ही निक्की तंबोली, कविता के पास पहुंची और अली की शिकायत कर दी। कविता ने अली का रेजर लेकर बॉक्स में फेंक दिया। इस बात पर अली भड़क गए और अपना सामान बॉक्स से निकाल लिया। वहीं ये देखकर कविता को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने अली को रोका और नहीं माने तो उन्हें गुंडा कह दिया। वहीं झगड़े के बीच अली ने कविता से पूछा, ‘आप कौन हैं अनपढ़’? इस पर कविता ने कहा- ‘तुम्हारी बाप हूं मैं…’ ये सुनकर अली को बुरी तरह गुस्सा आ गया।