सिलाई मशीन से कॉमेडियन भारती सिंह को लगता है ‘डर’, जान लीजिए वजह

HomeTelevision

सिलाई मशीन से कॉमेडियन भारती सिंह को लगता है ‘डर’, जान लीजिए वजह

नई दिल्लीः कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया इन दिनों ड्रग्स को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भारती के

सई को मनाने के लिए दिलफेंक आशिक बनेगा विराट, पाखी को लगेगी मिर्ची
नहीं रुकेगी Saath Nibhaana Saathiya 2 की शूटिंग, मेकर्स ने
TRP List 14th Week 2021: Indian Idol 12 के सामने पस्त हुए स्टार प्लस के ये 2 शो, Anupamaa के लिए बजी खतरे की घंटी

नई दिल्लीः कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया इन दिनों ड्रग्स को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भारती के ऑफिस और घर पर छापेमारी कर 86 ग्राम गांजा बरामद किया था, जिसके बाद भारती और हर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि हम आपको भारती की जिंदगी से जुड़े एक ऐसे किस्से के बारे बता रहे हैं, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं। यह किस्सा बचपन और सिलाई मशीन की आवाज से जुड़ा हुआ है।

कॉमेडियन भारती सिंह आज टीवी इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम है, लेकिन भारती यहां तक कड़ी मेहनत करने के बाद पहुंची हैं। उनका बचपन बेहद गरीबी में गुजरा था। वे जब 2 साल की थीं, तब उनके पिता की मौत हो गई। उसके बाद तो परिवार की स्थिति बेहद खराब हो गई। जैसे-तैसे मां ने मेहनत करके घर चलाया। एक इंटरव्यू में भारती ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई यादों को साझा किया था।

एक ऐसा भी वक्त था जब भारती के परिवार के पास भरपेट खाना भी नहीं था। पिता के जाने के बाद उनकी मां ने खुद मेहनत करके बच्चों का पालन पोषण करने का फैसला किया। इसके बाद उनकी मां ने लंबे समय तक सिलाई की फैक्ट्री में काम किया था। वे पैसे कमाने के लिए फैक्ट्री के अलावा घर आकर भी काम करती थीं। भारती का पूरा बचपन सिलाई मशीन की आवाज सुनकर गुजरा। ऐसे में आज भी सिलाई मशीन की आवाज सुनकर उनको डर लगता है।