इन 5 हसीनाओं ने ठुकराया था लीड रोल का ऑफर, Priyal Mahajan ने मारी बाजी

HomeTelevision

इन 5 हसीनाओं ने ठुकराया था लीड रोल का ऑफर, Priyal Mahajan ने मारी बाजी

टीवी सीरियल ‘मोलक्की’ में प्रियल महाजन लीड रोल अदा करती हैं। प्रियल महाजन की अदाकारी लोगों को खूब पसंद आ रही है। पूर्वी के रोल में प्रियल महाजन ने इस

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: कैमरे के पीछे विराट को अपने इशारों पर नचाती दिखी पाखी, कर दिया भवानी की नाक में दम
इंतजार हुआ खत्म! ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का शेड्यूल जारी, जानिए कितने बजे और कब से टीवी पर आएगा KBC-13?
Bigg Boss 13 : घर के अंदर से ही रश्मि ने अरहान से लिया बदला

टीवी सीरियल ‘मोलक्की’ में प्रियल महाजन लीड रोल अदा करती हैं। प्रियल महाजन की अदाकारी लोगों को खूब पसंद आ रही है। पूर्वी के रोल में प्रियल महाजन ने इस कदर जान भरी है कि आप इस रोल में अब किसी और को इमेजिन भी नहीं कर पाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियल इस सीरियल के मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं। जी हां प्रियल से पहले मेकर्स ने इस सीरियल का ऑफर 5 हसीनाओं को दिया था।

आशिका भाटिया को पूर्वी का रोल मिला था और वो इस रोल को पर्दे पर निभाने के लिए भी काफी उत्सुक थी। ऑडिशन के बाद बात नहीं बनी और मेकर्स को लगा कि वो इस रोल में फिट नहीं बैठेंगी।

निधि भानुशाली इस समय सब टीवी के कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आती हैं। निधि के पास भी पूर्वी के रोल का ऑफर आया था।

शीना बजाज को भी मोलक्की के मेकर्स ने पूर्वी के रोल के लिए अप्रोच किया था। शीना ने ये कहकर इस ऑफर को ठुकरा दिया कि वो अभी टीवी से दूर रहना चाहती हैं।

एक्ट्रेस रूपल त्यागी को सीरियल मोलक्की का लीड रोल ऑफर हुआ था। अब इस रोल को उन्होंने क्यों ठुकराया? इसकी असली वजह तो वही जानती हैं।

बालिका वधू’ (Balika Vadhu) और ससुराल सिमर का (Sasural Simar Ka) फेम अविका गौर को भी मेकर्स ने ये रोल ऑफर किया था, लेकिन आज तक ये वजह सामने नहीं आई कि आखिर उन्होंने ये रोल ठुकराया क्यों?

‘कसौटी जिंदगी के 2’ (Kasautii Zindagii Kay 2) में प्रियल महाजन ने अनुराग की छोटी बहन का रोल अदा किया था। इस सीरियल के बाद जैसे ही प्रियल को लीड रोल का ऑफर आया, उन्होंने झट हां कह दी। पूर्वी के रोल में प्रियल महाजन लोगों का दिल जीत रही हैं।