गर्भवती अनुष्का शर्मा ने साझा की खूबसूरत तस्वीर, चेहरे पर साफ दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

HomeLife Style

गर्भवती अनुष्का शर्मा ने साझा की खूबसूरत तस्वीर, चेहरे पर साफ दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जल्द मां बनने वाली हैं। इन दिनों वह अपने प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। आए दिन बेबी बंप के साथ उनकी तस्वीरें वा

दिवंगत संगीतकार वाजिद खान की पत्नी का आरोप- ससुराल वालों ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया
तब्बू की बहन से हुई थी पहली शादी, IPL मैच फ‍िक्स‍िंग के आरोप में हो चुके हैं अरेस्ट
ब्रेकअप की अफवाहों के बीच बॉयफ्रेंड की पोस्ट पर सुष्मिता का कमेंट, कहा- उफ जान बात तो है

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जल्द मां बनने वाली हैं। इन दिनों वह अपने प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। आए दिन बेबी बंप के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। उनका मैटरनिटी शूट हर किसी का दिल चुरा रहा है। इस बीच अनुष्का की एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है।

इस फोटो में अनुष्का शर्मा पीच कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। खुले बाल और रेड लिपस्टिक में अनुष्का का ये सिंपल लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अनुष्का की तस्वीर पर फैंस की उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस तस्वीर को अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, ‘हाय’। अनुष्का की इस तस्वीर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, आपकी तस्वीर मेरा दिन बना देती है। वहीं एक और यूजर ने लिखा, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।