13 की उम्र में अपने से 30 साल बड़े शख्स से सरोज खान ने की थी शादी

HomeCinema

13 की उम्र में अपने से 30 साल बड़े शख्स से सरोज खान ने की थी शादी

2000 से अधिक गानों को कोरियोग्राफ करने वाली बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का आज (22 नवंबर) जन्मदिन है। उनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने

Manoj Bajpayee की अपकमिंग Netflix सीरीज में हुई बाहुबली के इस खूंखार विलेन की एंट्री!!
राखी सावंत ने कंगना रनौत को दी सीख, बोलीं- आप देश की सेवा कीजिए, आपके पास रुपए हैं
ट्विंकल खन्ना ने समझाया प्यार का मतलब Twinkle khanna shared an superior image with Akshay kumar

2000 से अधिक गानों को कोरियोग्राफ करने वाली बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का आज (22 नवंबर) जन्मदिन है। उनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने बॉलीवुड की हर बड़ी एक्ट्रेस को अपने डांस मूव्स पर नचवाया है। माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, करीना कपूर जैसी दिग्गज एक्ट्रेस ने उन्हें डांस सिखाने के कारण अपना गुरु माना है। इसी साल 3 जुलाई को उनका देहांत हो गया।

केवल 3 साल की उम्र में उन्होंने पहली फिल्म नजराना में श्यामा नाम की बच्ची का किरदार निभाया था। उन्होंने कोरियोग्राफर बी. सोहनलाल से ट्रेनिंग ली थी। बतौर कोरियोग्राफर सरोज खान की मुख्य फिल्मों में चांदनी, तेजाब, मिस्टर इंडिया, नगीना, थानेदार और बेटा हैं।

सरोज खान ने 13 साल की उम्र में अपने पहले मास्टर बी. सोहनलाल से शादी कर ली थी। दोनों की उम्र में 30 साल का अंतर था। उन्होंने 43 साल के बी. सोहनलाल से शादी की थी। सोहनलाल की यह दूसरी शादी थी। सरोज खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘मैं स्कूल में पढ़ती थी। उसी दौरान मेरे डांस मास्टर सोहनलाल ने गले में काला धागा बांध दिया और मेरी शादी हो गई।’ सरोज से शादी के समय सोहनलाल ने अपनी पहली शादी की बात नहीं बताई थी। देश के विभाजन के बाद सरोज खान का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया था। उनका असली नाम निर्मला नागपाल है, उनके पिता का नाम किशनचंद सद्धू सिंह और मां का नाम नोनी सद्धू सिंह है।

1963 में सरोज खान के बेटे हामिद का जन्म हुआ, जिन्हें अब राजू के नाम से जाना जाता है। अपने पहले बेटे के जन्म के बाद सरोज अपने पति सोहनलाल की पहली शादी के बारे में बता चला। सोहनलाल ने सरोज खान के दोनों बच्चों को अपना नाम देने से इनकार कर दिया। इसके बाद सरोज खान और सोहनलाल के बीच दूरियां बढ़ती गईं। काबिलेतारीफ बात यह है कि सरोज खान ने अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले ही की है।