27 years of Anjaam: माधुरी दीक्षित ने शाहरुख संग साझा की तस्वीर, ‘चने के खेत’ गाने से मचाया था हंगामा

HomeCinema

27 years of Anjaam: माधुरी दीक्षित ने शाहरुख संग साझा की तस्वीर, ‘चने के खेत’ गाने से मचाया था हंगामा

शाहरुख खान रोमांस के बादशाह हैं और उन्होंने पर्दे पर कई हीरोइनों के साथ जमकर रोमांस किया है। हालांकि उन्होंने सिर्फ हीरो वाले किरदार ही नहीं बल्कि खलन

Ranbir Kapoor के बाद अब अलिया भट्ट हुईं कोरोना वायरस का शिकार, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी
Roohi Box Office: दर्शकों को पसंद नहीं आया जाह्नवी कपूर का भूतिया अवतार, फिल्म ने चार दिनों में की सिर्फ इतनी कमाई
पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी रामायण की कहानी, जानिए क्यों खास है प्रभास की आदिपुरुष

शाहरुख खान रोमांस के बादशाह हैं और उन्होंने पर्दे पर कई हीरोइनों के साथ जमकर रोमांस किया है। हालांकि उन्होंने सिर्फ हीरो वाले किरदार ही नहीं बल्कि खलनायक और ग्रे शेड वाले किरदार भी जबरदस्त निभाए हैं। उनकी और माधुरी दीक्षित की जोड़ी भी पर्दे पर कई बार जमी थी। हालांकि एक फिल्म ऐसी भी थी जिसमें माधुरी शाहरुख की हीरोइन नहीं बनी थी बल्कि उनसे बदला लिया था। ये फिल्म थी 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म ‘अंजाम’ जिसके रिलीज को 27 साल पूरे हो गए।

अपने शूटिंग के दिनों को याद करते हुए माधुरी दीक्षित ने ट्वीट किया है। माधुरी ने शाहरुख और दीपक तिजोरी के साथ अपनी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘#27 years of Anjaam। शाहरुख खान और दीपक तिजोरी के साथ मेरी सबसे यादगार फिल्मों में से एक जिसमें भावनाएं, ड्रामा और मनोरंजन था’।

गौरतलब है कि इस फिल्म में दीपक तिजोरी ने माधुरी दीक्षित के पति का किरदार निभाया था। वहीं शाहरुख ने एक ऐसे पागल प्रेमी का किरदार निभाया था जो माधुरी को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। फिल्म में हिमानी शिवपुरी ने भी अहम भूमिका निभाई थी। ये फिल्म 22 अप्रैल 1994 में रिलीज हुई थी।

इस फिल्म के गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आए थे। खासकर ‘चने के खेत’ वाले गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। ये गाना आज भी बहुत मशहूर है और लोग इसे काफी पसंद करते हैं। इस फिल्म का निर्देशन राहुल रवैल ने किया था।