14 साल की उम्र में मैगजीन कवर पर छाईं, जेपी दत्ता से शादी, आजकल कहां है गोल माल की ये एक्ट्रेस

HomeLife Style

14 साल की उम्र में मैगजीन कवर पर छाईं, जेपी दत्ता से शादी, आजकल कहां है गोल माल की ये एक्ट्रेस

हिंदी सिनेमा की कई अभ‍िनेत्र‍ियां आज फिल्मी पर्दे से गायब हैं. कुछ एक्ट्रेसेज फिल्मों से दूर अपना अलग बिजनेस कर रही हैं तो कुछ ने अपने पर‍िवार को अभ‍ि

Malaika Arora और Arjun की नजदीकियों के बीच Ex पति Arbaaz Khan ने भेजा खास तोहफा
बॉलीवुड के सबसे युवा अभिनेता अनिल कपूर ने शेयर की शर्टलेस तस्वीर
Alanna Panday ने ब्वॉयफ्रेंड संग चादर में लिपट कर करवाया फोटोशूट, मालदीव की बिकिनी वाली बोल्ड तस्वीरें वायरल

हिंदी सिनेमा की कई अभ‍िनेत्र‍ियां आज फिल्मी पर्दे से गायब हैं. कुछ एक्ट्रेसेज फिल्मों से दूर अपना अलग बिजनेस कर रही हैं तो कुछ ने अपने पर‍िवार को अभ‍िनय से ऊपर चुना है. 70-80 दशक की खूबसूरत अभ‍िनेत्री बिंद‍िया गोस्वामी को भी आज पर्दे से दूरी बनाए 34 साल हो गए हैं. गोल माल, जीवन ज्योति, शान जैसे फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वालीं ये एक्ट्रेस आज कहां हैं और क्या रही हैं,

ब‍िंद‍िया गोस्वामी ने बहुत ही कम उम्र में ग्लैमर को नजदीक से देखा है. वे 14 साल की थीं जब फिल्मफेयर के कवर पर उनकी फोटो छपी थी. उन्होंने खुद इसका जिक्र किया था, साथ ही उनकी बेटी निध‍ि दत्ता ने भी यह बात साझा की थी.

बिंद‍िया को अपनी पहली फिल्म का ऑफर भी 14 साल की उम्र में मिला था, जब वे स्कूल में पढ़ रही थीं. वे कहती हैं- ‘जया चक्रवर्ती ने एक पार्टी में मुझे देखा था. कुछ दिनों बाद उन्होंने मुझे उनकी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया. मेरी बहन पर्ल एक एयर-होस्टेस थी और मैं भी वही बनना चाहती थी. उस वक्त मैं स्कूल में पढ भी रही थी, मेरी उम्र 14 साल ही थी.’

इसके बाद बिंद‍िया को जया चक्रवर्ती के प्रोडक्शन में बनीं फिल्म जीवन ज्योति में विजय अरोड़ा के अपोजिट कास्ट किया गया. 1977 में आई फिल्म मुक्त‍ि में बिंद‍िया ने शश‍ि कपूर की बेटी का किरदार निभाया जबकि शान में उनकी प्रेमिका बनीं.

बिंद‍िया गोस्वामी ने 18 साल की उम्र में एक्टर विनोद मेहरा से शादी कर ली थी. लेक‍िन विनोद के साथ चार साल शादी निभाने के बाद दोनों ने तलाक ले लिया. विनोद मेहरा से अलग होने के बाद बिंद‍िया ने दूसरी शादी मशहूर डायरेक्टर जेपी दत्ता से की.

बॉर्डर, गुलामी, यतीम, बंटवारा, LOC करगिल इन पांच बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन कर चुके डायरेक्टर जेपी दत्ता की जिंदगी में बिंद‍िया प्यार लेकर आईं. दोनों पहली बार 1976 में फिल्म सरहद के सेट पर मिले थे. विनोद से तलाक के बाद 1985 में उन्होंने शादी कर ली, लेक‍िन शादी के कुछ ही समय बाद बिंदिया ने एक्ट‍िंग को अलव‍िदा कह दिया.

उन्होंने गोल माल, खट्टा मीठा, प्रेम विवाह, दादा, खानदान, जानी दुश्मन, जय विजय, टक्कर, बंद‍िश, रंग बिरंगी, चोर पुलिस, विशाल, मेरा यार मेरा दुश्मन आद‍ि फिल्मों में काम किया है. मेरा यार मेरा दुश्मन बिंद‍िया की आख‍िरी फिल्म थी जिसमें वे अभ‍िनय करती नजर आईं.