13 मई को रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म, सिनेमाघरों के साथ-साथ Multiple Platforms पर होगी रिलीज

HomeCinema

13 मई को रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म, सिनेमाघरों के साथ-साथ Multiple Platforms पर होगी रिलीज

कोरोना की दूसरी लहर की मार से बॉलीवुड बुरी तरह से परेशान है. ऐसे में छोटी-बड़ी सभी फिल्मों की रिलीज डेट के टल जाने से तमाम निर्माता बेहद परेशान हैं‌.

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलकर भावुक हुए भोजपुरी स्टार, नेपोटिज्म को लेकर कही ये बात bhojpuri Khesari lal yadav attain sushant singh rajput home meet famliy
Coronavirus मरीजों की मदद के लिए अब सुनील शेट्टी ने बढ़ाया हाथ, एक्टर मुफ्त में मुहैया करवा रहे हैं ऑक्सीजन
Thadam रीमेक से कटा Sidharth Malhotra का पत्ता, इस हैंडसम हंक के हाथ लगी T Series की ब्लॉकबस्टर फिल्म

कोरोना की दूसरी लहर की मार से बॉलीवुड बुरी तरह से परेशान है. ऐसे में छोटी-बड़ी सभी फिल्मों की रिलीज डेट के टल जाने से तमाम निर्माता बेहद परेशान हैं‌. ऐसे में ईद में रिलीज होने के शेड्यूल की गई सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ को लेकर एक नई खबर सामने आई है.

पिछले साल कोरोना की वजह से ईद पर नहीं रिलीज हो सकी फिल्म ‘राधे’ को सिनेमाघरों में रिलीज करने को लेकर सलमान खान ने एक नया रास्ता निकाला है. ‘राधे’ सिनेमाघरों के साथ साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म और तमाम डीटीएच प्लेटफॉर्म्स पर भी एक साथ रिलीज की जाएगी. ‘राधे’ फिल्म के ओटीटी राइट्स जी5 के पास हैं और ‘राधे’ को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उतारे जाने की चर्चा के बीच सलमान खान ने साफ किया था कि फिल्म को पहले सिनेमाघरों में ही रिलीज किया जाएगा.

उल्लेखनीय है कि सलमान खान-दिशा पाटनी स्टारर और प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी ‘राधे’ सिनेमाघरों के साथ साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तो आएगी मगर एक अलग अंदाज में. दरअसल, इस ‘पे पर व्यू’ मॉडल के तौर पर जीप्लेक्स और तमाम डीटीएच चैनलों पर एक साथ स्ट्रीम किया जाएगा जहां फिल्म देखने के लिए हर दर्शक को निश्चित रकम चुकानी होगी और उसके बाद ही इस फिल्म को स्ट्रीम किया जा सकेगा‌. इसके अलावा देश विदेश में जहां-जहां पर सिनेमाघर खुले हैं, वहां के सिनेमाघरों में 13 मई को फिल्म ‘राधे’ को रिलीज करने का बड़ा फैसला लिया गया है.