HomeCinemaNews

सुशांत सिंह राजपूत के लिए श्रद्धा कपूर का इमोशनल पोस्ट | Shraddha Kapoor heartfelt publish for Sushant Singh Rajput, calls him genius

[ad_1] श्रद्धा कपूर हुईं भावुक श्रद्धा कपूर ने आगे लिखा- "मैं हमेशा सेट पर उससे मिलने के लिए उत्सुक रहती थी और सोचती थी कि अब हम किस बारे में बा

Anupam Kher अनुपम खेर ने शेयर की फ़िल्म विजय के सेट की तस्वीर
Amitabh Bachchan प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म में आएंगे नजर, शूटिंग की शुरू
Dil Bechara के कई सीन में सुशांत सिंह राजपूत की नहीं थी आवाज़, एक्टर की मौत के बाद इस RJ ने की डबिंग

[ad_1]

श्रद्धा कपूर हुईं भावुक

श्रद्धा कपूर हुईं भावुक

श्रद्धा कपूर ने आगे लिखा- “मैं हमेशा सेट पर उससे मिलने के लिए उत्सुक रहती थी और सोचती थी कि अब हम किस बारे में बातचीत करेंगे। एक अच्छे को-एक्टर के साथ वे बहुत अच्छे इंसान भी थे। वे लोगों की परवाह करते थे और उन्हें खुश देखना चाहते थे।”

मैं तुम्हें मिस करूंगी, प्रिय सुश

मैं तुम्हें मिस करूंगी, प्रिय सुश

श्रद्धा ने लिखा- “एक दिन उन्होंने टेलीस्कोप से मुझे चांद दिखाया था और मैं इस खूबसूरती को इतने पास से देखकर नि:शब्द हो गई थी। हमारा छिछोरे गैंग पावना में उनके घर गया था, जहां पर हम सभी अपने चारों ओर प्रकृति की शांति पाकर मोहित हो गए थे। उन्हें प्रकृति से बहुत प्यार था। वे चीजों को kaleidoscopic लेंस से देखा करते थे और वे लोगों से इसे शेयर करना चाहते थे। वह छोटी-छोटी चीजों को देखकर खुश हो जाते थे। सही मायनों में वह एक अलग तरह के व्यक्ति थे। मैं तुम्हें मिस करूंगी। प्रिय सुश।”

अंतिम संस्कार में पहुंची थीं श्रद्धा

अंतिम संस्कार में पहुंची थीं श्रद्धा

सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में भी श्रद्धा पहुंची थीं। उनके छिछोरे के को- स्टार वरुण शर्मा भी थे।

आखिरी फिल्म थी छिछोरे

आखिरी फिल्म थी छिछोरे

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म छिछोरे में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर मुख्य किरादरों में थे। 150 करोड़ से ऊपर की कमाई के साथ फिल्म सुपरहिट रही थीं। फिल्म के निर्देशक थे नीतेश तिवारी।

गिफ्ट में मांगा था एक और फिल्म

गिफ्ट में मांगा था एक और फिल्म

छिछोरे में काम करना सुशांत को इतना पसंद आया था.. कि उनके जन्मदिन पर जब निर्देशक नितेश तिवारी ने सुशांत को विश किया.. तो सुशांत ने जवाब में कहा- ‘गिफ्ट में अपनी एक और फिल्म में चांस दे देना सर।’

डिप्रेशन में थे सुशांत

डिप्रेशन में थे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत पिछले 6 महीनों से डिप्रेशन में थे। 14 जून को उन्होंने अपने मुंबई आवास में फांसी लगाकर जान ले ली। उनके चाहने वाले इस खबर से शॉक में हैं।

[ad_2]

Source link