सलमान के खिलाफ कुछ भी पोस्ट नहीं कर सकेंगे केआरके, कोर्ट ने जारी किया अंतरिम आदेश

HomeNews

सलमान के खिलाफ कुछ भी पोस्ट नहीं कर सकेंगे केआरके, कोर्ट ने जारी किया अंतरिम आदेश

सुपरस्टार सलमान खान से पंगा लेने के बाद पिछले काफी दिनों से केआरके (कमाल राशिद खान) सुर्खियों में बने हुए थे। केआरके ने सलमान खान को काफी खरी खोटी सुन

सुशांत सिंह राजपूत के बाद 16 साल की TikTok स्‍टार ने की खुदकुशी
‘Sushant Singh Rajput had 3-Four initiatives in hand, wished to do large scale movies now,’ says Kamal Jain – bollywood
सोनू निगम ने कहा था म्यूजिक इंडस्ट्री से भी आ सकती है सुसाइड की खबर, शान ने दिया यह रिएक्शन

सुपरस्टार सलमान खान से पंगा लेने के बाद पिछले काफी दिनों से केआरके (कमाल राशिद खान) सुर्खियों में बने हुए थे। केआरके ने सलमान खान को काफी खरी खोटी सुनाई थी और उनकी फिल्म ‘राधे’ का निगेटिव रिव्यू भी किया था। सिर्फ यही नहीं केआरके ने सलमान पर कई व्यक्तिगत आरोप भी लगाए थे। जिसके बाद सलमान खान की टीम ने केआरके पर मानहानि का दावा ठोक दिया था। बुधवार को सलमान खान द्वारा केआरके पर किए गए मानहानि मामले की सुनवाई हुई।

सलमान खान द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में अंतरिम आदेश पारित किया गया। सिटी सिविल कोर्ट के जज सीवी मराठे ने कहा, ‘प्रतिष्ठा और सम्मान अच्छे व्यक्ति के लिए सुरक्षा और स्वतंत्रता के समान है।’ इसके साथ ही उन्होंने अभिनेता और फिल्म क्रिटिक केआरके को सलमान खान के खिलाफ कोई वक्तव्य, वीडियो, पोस्ट या अभद्र कंटेंट बनाने के खिलाफ अंतरिम आदेश जारी किया है। बता दें, इस आदेश के अंतर्गत केआरके अब सलमान खान, उनके परिवार, निर्देशक, शेयर होल्डर या सलमान खान की कंपनी के खिलाफ नाम लेने से रोकता है।

सलमान के वकील प्रदीप गांधी ने कोर्ट में कहा, ‘सभी पोस्ट बहुत ही अपमानजनक थे और फिल्म पर कमेंट करने पर कोई रोक नहीं है लेकिन व्यक्तिगत आरोप आधारहीन है।’ तो वहीं फिल्म समीक्षक के वकील मनोज गडकरी ने कोर्ट में बताया, ‘सलमान खान एक पब्लिक फिगर हैl इसके चलते वह क्रिटिसिज्म के दायरे में भी आते हैं और केआरके ने उनकी फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।’

मुकदमे में अंतरिम आदेश पारित करते हुए जज ने कहा, ‘कोई भी व्यक्ति अपने नाम से जाना जाता है। उनके नाम की समाज के लिए कोई वैल्यू नहीं हो सकती लेकिन उस व्यक्ति के लिए यह सब कुछ होता हैl अच्छा नाम होना बहुत महत्वपूर्ण है।

तो वहीं इस पूरे मामले के बाद केआरके की भी प्रतिक्रिया आई। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अभी तक मेरे पास कोर्ट के आदेश की कोई कॉपी नहीं आई है। रिपोर्ट्स में मैंने पढ़ा है कि कोर्ट का आदेश है कि अब मैं सलमान खान के खिलाफ कुछ न बोलूं। मैंने कभी उनके खिलाफ नहीं बोला और न बोलूंगा। लेकिन मैं ईमानदारी से फिल्मों का रिव्यू करता हूं और करता रहूंगा।’